Encounter In Bihar: पुलिस ने कुख्यात अपराधी राजीव माली को मारी गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

Encounter In Bihar: बिहार के हाजीपुर में गुरुवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कुख्यात अपराधी राजीव माली गोली लगने से घायल हो गया. एसटीएफ और वैशाली पुलिस की इस कार्रवाई में एक अन्य अपराधी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

Encounter In Bihar: बिहार के हाजीपुर में गुरुवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब दिघी कला पूर्वी इलाके में वैशाली पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. गोलीबारी में कुख्यात अपराधी राजीव कुमार उर्फ राजीव माली पुलिस की गोली से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी प्रमोद कुमार गिरफ्तार कर लिया गया.

राजीव माली को गोली दाहिने घुटने में लगी है. उसे पहले हाजीपुर सदर अस्पताल और फिर पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है. प्रमोद कुमार, जो पटना के दानापुर का निवासी है, को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया.

राजीव माली बना रहा था बड़ी आपराधिक घटना की योजना

पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने जानकारी दी कि गुरुवार रात करीब 3 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि राजीव माली अपने गिरोह के साथ दिघी कला पूर्वी में मौजूद है और किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस और एसटीएफ की टीम ने इलाके को घेर लिया. इसी दौरान अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ में पुलिस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. घटनास्थल से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं.

कई थानों में दर्ज है मामला

राजीव माली पर वैशाली के कई थानों में आर्म्स एक्ट, रंगदारी और गोलीबारी से जुड़े गंभीर मामले दर्ज हैं. लंबे समय से फरार चल रहे माली की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. वहीं प्रमोद कुमार से भी पूछताछ की जा रही है, जिससे और खुलासे की उम्मीद है. यह मुठभेड़ पुलिस के लिए न सिर्फ एक बड़ी सफलता है, बल्कि इलाके में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ एक कड़ा संदेश भी है.

(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)

Also Read: जदयू के इस बड़े नेता ने की लालू यादव से मुलाकात, बिहार में सियासी हलचल तेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >