Encounter In Bihar: पटना में फिर एनकाउंटर, अपराधी दीपक कुमार को मारी गोली, SSP ने बताया पूरा मामला

Encounter In Bihar: पटना में फिर एनकाउंटर किया गया. आज मंगलवार की सुबह जानीपुर में अपराधी दीपक कुमार को गोली मारी गई. इस घटना को लेकर पूरी जानकारी पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने दी.

Encounter In Bihar: पटना में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में आज मंगलवार की सुबह जानीपुर में अपराधी दीपक कुमार को गोली मारी गई. दीपक के पैर में गोली लगी, जिसके बाद इलाज के लिए उसे एम्स में भर्ती कराया गया. हालांकि, इसके बाद आगे के उपचार के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना को लेकर पूरी जानकारी पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने दी.

पटना SSP ने दी मामले की जानकारी

पटना के जानीपुर में हुए एनकाउंटर को लेकर एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया, 12 अगस्त को जानीपुर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में घटना घटी थी. इस दौरान फायरिंग करते हुए डकैती की गई थी. चेन और फोन लूटे गए थे. जिसके बाद इस मामले में जांच चल रही थी. जांच के दौरान सोमवार की रात को दीपक कुमार नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया था. उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि अपराधी का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास रहा है. वह इस तरह की घटना को पहले भी अंजाम दे चुका है.

पुलिस ने आत्मरक्षा में चलाई गोली

आगे एसएसपी ने यह भी कहा, दीपक कुमार ने बताया कि लूटे हुए सामान को उसने एक जगह पर रखा है. पुलिस उसी की बरामदगी के लिए आई थी. इसी दौरान अपराधी की तरफ से फायरिंग की गई. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन नहीं मानने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई. गोली दीपक के पैर में लगी. जिसके बाद इलाज के लिए अपराधी को एम्स भेजा गया. इसे बाद आगे के उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया.

पुलिस ने चलाई दो गोलियां

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक अपराधी ने पुलिस पर एक गोली चलाई. जिसके बाद पुलिस की तरफ से भी आत्मरक्षा में दो गोलियां चलाई गई. जिसमें से एक गोली दीपक के पैर में लगी. एसएसपी कार्तिकेय शर्मा बोले कि बिहार में अपराध को रोकने और इसके साथ ही अपराधियों को गिरफ्तार कर उचित दंड दिया जाए, इसे लेकर पुलिस की कोशिश रही है.

Also Read: New Road In Bihar: बिहार के ग्रामीण सड़कों के खुलेंगे भाग्य, नए सिरे से होगा निर्माण, इस जिले को 231 करोड़ का मिला पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >