एनर्जी सेक्टर में 5 साल में 78,000 करोड़ होंगे निवेश, बिहार सरकार ने तैयार किया ब्लू प्रिंट

Electricity In Bihar: बिहार ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है. बिहार सरकार की तरफ से ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है. 5 साल में लगभग 78 हजार करोड़ रुपए निवेश किए जायेंगे. ऊर्जा सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई निर्णय लिए गए.

Electricity In Bihar: बिहार में ऊर्जा के क्षेत्र में 78,000 करोड़ रुपए निवेश को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है. राज्य के ऊर्जा सचिव की अध्यक्षता में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रतिनिधिमंडल के साथ ऊर्जा विभाग के अफसरों और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई.

बैठक में बनाई ये योजना

बैठक में बताया गया कि बिहार में 2026 से 2031 के बीच बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण में 78,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की योजना बनाई जा रही है. ऊर्जा सचिव और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के सीएमडी और ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने विश्वास जताया. उन्होंने कहा, बिहार अगले पांच सालों में एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरेगा.

यह भी बताया कि ड्रोन आधारित और एआई-चालित प्रणालियों में और सुधार की योजना है. उन्होंने निवेशक समुदाय को आश्वासन दिया कि बीएसपीएचसीएल और इसकी सहायक कंपनियां हर निवेशक के साथ टीम के रूप में कार्य करेंगी. बताया कि बिहार का बिजली क्षेत्र 2022-23 से डिस्कॉम और बीएसपीटीसीएल के लाभदायक बनने के साथ एक मजबूत निवेश गंतव्य में परिवर्तित हो चुका है.

राजस्व संग्रह 2020 के 8,598 करोड़ रुपए से बढ़कर 2024-25 में 17,115 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एटी एंड सी हानि 35.12% से घटकर 15.54% रह गई. पिछले 10 साल में 75,000 करोड़ रुपए से अधिक निवेश किया गया है, जिसकी वजह से चरम मांग वित्तीय वर्ष 2013 के 1,802 मेगावाट से बढ़कर 2025 में 8,752 मेगावाट हो गई.

कार्यक्रम में ये सभी रहे शामिल

बैठक के दौरान ऊर्जा सचिव ने सीआईआई प्रतिनिधिमंडल के सामने बिहार में बिजली क्षेत्र के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप का फ्रेमवर्क दिखाया. कार्यक्रम में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अधिकारी शामिल रहे. इसके अलावा सीआईआई प्रतिनिधिमंडल और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में देश की शीर्ष कंपनियों के 17 प्रतिनिधि शामिल रहे.

Also Read: ‘विकसित बिहार के नए अध्याय की शुरुआत’, विधायकों संग निशांत कुमार ने की मीटिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >