आठ मतदाताओं ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

शनिवार को तीसरे दिन आठ मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया.

मसौढ़ी. मसौढ़ी विधानसभा के अंतर्गत शनिवार को तीसरे दिन आठ मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया. इनमें तीन मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के व पांच दिव्यांग मतदाता शामिल है. जबकि तीन मतदाता अपने घरों पर मौजूद नहीं थे. इसलिए वे मतदान नहीं कर सके. इस प्रकार अब तक कुल 26 मतदाता पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके हैं. इनमें 13 वृद्धजन मतदाता और 13 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं. गौरतलब है कि मसौढी विधानसभा क्षेत्र में कुल 29 पोस्टल बैलेट मतदाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >