किसी को गैस सिलिंडर, तो किसी को स्कूल बैग व पाल वाली नौका

बिहार विधानसभा चुनाव में अब आठ राजनीतिक दल अपने चुनाव चिह्न (सिंबल) के आधार प्रत्याशियों को मैदान में उतार सकेंगे.

जन सुराज, रालोमो और वीआइपी सहित आठ दलों को मिला सिंबल

संवाददाता,पटना

बिहार विधानसभा चुनाव में अब आठ राजनीतिक दल अपने चुनाव चिह्न (सिंबल) के आधार प्रत्याशियों को मैदान में उतार सकेंगे. भारत निर्वाचन आयोग ने आठ राजनीतिक दलों को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सिंबल आवंटित कर दिया है. इन दलों को यह सिंबल सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए आवंटित की गयी है. इनके सिंबल पर अब कोई भी दूसरा दल अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में नहीं उतार सकेगा. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सिंबल आवंटन की सूची में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमाे) को बिहार की सभी 243 सीटों के लिए गैस सिलिंडर का चुनाव चिह्न दिया गया है. इसी प्रकार से जन सुराज को सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्कूल बैग का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है. विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) को आयोग ने नाविक के साथ पाल वाली नौका का चुनाव चिह्न आवंटित किया है. भारतीय सार्थक पार्टी को कैंची, तो लोहिया जनता दल को बाल्टी का चुनाव चिह्न मिला है. जनसहमति पार्टी को लेडी पर्स, भारतीय जनता समाजसेवी को बांसुरी और राष्ट्रीय समाजवादी लोक अधिकार पार्टी को रिंग चुनाव चिह्न आवंटित हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >