पीयू : अरविंद महिला कॉलेज की छात्राओं ने बिहार आर्काइव्स का किया शैक्षणिक भ्रमण

इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य छात्राओं को ऐतिहासिक दस्तावेजों, अभिलेखों और दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण व अध्ययन की प्रक्रिया से परिचित कराना था.

संवाददाता, पटना

श्री अरविंद महिला कॉलेज के इतिहास विभाग की ओर से शुक्रवार को पीजी सेमेस्टर 1 की छात्राओं को बिहार आर्काइव्स में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य छात्राओं को ऐतिहासिक दस्तावेजों, अभिलेखों और दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण व अध्ययन की प्रक्रिया से परिचित कराना था. भ्रमण के दौरान विभाग के शिक्षकों ने छात्राओं का नेतृत्व किया और आर्काइव्स की विशेषज्ञ अधिकारी भारती शर्मा ने उन्हें अभिलेखागार के कार्य-कलापों की विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान छात्राओं ने ब्रिटिशकालीन दस्तावेज, प्रशासनिक रेकॉर्ड, नक्शे, रिपोर्ट व ऐतिहासिक महत्व के अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया. छात्राओं के व्यावहारिक ज्ञान को समृद्ध किया व शोध के लिए आवश्यक प्राथमिक स्रोतों की समझ को और मजबूत बनाया. छात्राओं ने इस शैक्षणिक अवसर को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया. इस अवसर पर इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ मधुलिका सिन्हा ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं में इतिहास विषय के प्रति गहरी रुचि पैदा करते हैं व शोध और अध्ययन की नयी संभावनाओं के द्वार खोलते हैं. इस भ्रमण में वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर अंजलि प्रसाद, प्रोफेसर पुष्पा राय, डॉ निशा कुमारी, नीलम व छात्राएं उपस्थित रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >