पहले बिहारी कहने पर संकोच होता था, अब गर्व महसूस होता है: मैथिली

लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने कहा कि सात साल की उम्र में ही बिहार से दिल्ली चली गयी थी. तब दिल्ली में खुद को बिहारी बताते हुए संकोच होती थी.

जीविका की पॉडकास्ट में लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने ‘महिला संवाद’ पर रखी अपनी राय कहा, पहले पुरुषों के कहने पर महिलाएं वोट देती थीं, अलग राय होना जरूरी संवाददाता, पटना लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने कहा कि सात साल की उम्र में ही बिहार से दिल्ली चली गयी थी. तब दिल्ली में खुद को बिहारी बताते हुए संकोच होती थी. अब 2025 में बिहारी बताते हुए गर्व महसूस होता है. पूरी दुनिया में बिहार की प्रशंसा हो रही है. पहले परिवार में पुरुष जिस पार्टी को वोट देते थे, घर की महिलाएं भी उसी पार्टी को वोट देती थीं. इसे मैंने अपने घर में देखा है. मैथिली ने कहा कि बिहार में काफी बदलाव आ गये हैं. मैंने छोटी उम्र में दीदियों को साइकिल से स्कूल जाते देखा है. पटना में अब लड़कियां स्कूल बैग लेकर घूमती दिखती हैं. 20 साल पहले औरतें घरों में बंद रहा करती थीं. अब किसी भी कार्यालय में या रोड पर आरामदायक तरीके से महिलाएं दिखती हैं. लड़कियों का साइकिल से स्कूल जाना क्रांति थी. मैथिली ने कहा कि बच्चियों के पैदा होने से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई और विवाह का इंतजाम कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गये हैं. जीविका से जुड़कर महिलाएं अब घर में ही आचार, पापड़, चूड़ी, लहठी बना रही हैं. कई दूसरे कार्य कर रही हैं. आने वाले पांच से दस साल में महिलाओं का ये हुनर रंग लायेगा. बिहार में महिला संवाद बहुत जरूरी कदम था. मधुबनी पेंटिंग पहचान बन गयी है. मधुबनी चित्रकारियों वाली साड़ियां पहनकर देश और विदेशों में महिलाएं घूम रही हैं. उन्होंने महिला संवाद में आकर समस्याएं रखने की लोगों से अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >