बहन के अफेयर से नाराज भाइयों ने प्रेमी की आंख फोड़ काटा था गला

patna news: पटना/पटना सिटी. बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाइयों ने अपने तीन दोस्तों के साथ इ-रिक्शा चालक की हत्या की थी.

पटना/पटना सिटी

. बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाइयों ने अपने तीन दोस्तों के साथ इ-रिक्शा चालक की हत्या की थी. यह घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र में हुई थी. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को प्रेमी इ-रिक्शा चालक मोहम्मद शहजादा का शव खेत में मिला था. ग्रामीण एसपी बिक्रम सिहाग ने बताया कि वारदात दीदारगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर फतेहपुर के बीच सीताराम राजेंद्र कॉलेज के पास की है. मोहम्मद शहजादा (30वर्ष) की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है. लड़की के दो भाइयों ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर चाकू, छेनी से गोदकर हत्या की थी. गिरफ्तार आरोपितों में पटना सिटी के हाजीगंज निवासी सुमित कुमार और सुजीत कुमार (दोनों भाई), सन्नी कुमार, चौक निवासी दोस्त परमजीत कुमार उर्फ सचिन और आदित्य कुमार गोंड शामिल हैं. उन्होंने बताया अपराधियों ने पहले प्रेमी की आंख फोड़ी, फिर सिर पर कई वार किये और गला काट दिया था. वारदात में इस्तेमाल चापड़, छेनी, चाकू, रिंच बरामद कर लिया है. पुलिस ने इ-रिक्शा भी बरामद कर लिया है. आरोपितों ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के लोगों और रिश्तेदारों को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था. जब भी इ-रिक्शा लेकर सामने से मोहम्मद शहजादा गुजरता था. अक्सर मोहल्ले के लड़के तंज कस देते थे. इसी बात से नाराज होकर सभी ने मिलकर प्लानिंग की और सुनसान जगह पर ले जाकर हत्या की.

घटनास्थल से पुलिस को एक छेनी, धारदार चापड़ और रिंच जैसे औजार मिले हैं, जिससे यह आशंका जतायी जा रही थी कि धारदार हथियारों से वार कर युवक की हत्या की गयी है. इसके अलावा मौके से एक टोटो और हवाई चप्पल भी बरामद हुई थी.18 अगस्त को लोगों ने सड़क किनारे पानी में एक शव को देखा, इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. तत्काल दीदारगंज थाना पुलिस को सूचना दी गयी, इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी. शव की पहचान होने के बाद घटना के विरोध में लोगों ने पटना सिटी के हाजीगंज में आगजनी कर प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन कर रहे लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

बर्थ-डे पार्टी के नाम पर बुक किया था इ-रिक्शा

ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि मृतक इ-रिक्शा चलाता था. एक आरोपी ने बर्थ-डे पार्टी में जाने के लिए मृतक के इ-रिक्शा को बुक किया था. वे उसे पुनपुन सुरक्षा बांध के पास सुनसान जगह पर ले गये. इसी जगह उसकी हत्या की गयी. आरोपियों ने हथियार (चापड़, छेनी, चाकू) को एक कार्टन में पैक कर के गिफ्ट बॉक्स टाइप बनवाया था. इसी में हथियार छिपाकर साथ में लेकर गये थे ताकि प्रेमी को लगे कि सभी बर्थ-डे पार्टी में जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >