हर जिला शिक्षा कार्यालय में होगा इ-शिक्षा कोष, 112 तकनीशियन किये गये नियुक्त

नियुक्त किये गये तकनीशियन प्रत्येक जिले में भेजे जायेंगे. इ-शिक्षा कोष सेल अगले माह से काम करने लगेगा.

संवाददाता, पटना

राज्य के प्रत्येक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में इ-शिक्षा कोष सेल का गठन किया जायेगा. इसे संचालित करने के लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद स्तर पर एजेंसी के माध्यम से 112 तकनीशियन नियुक्त किये गये हैं. जरूरत पड़ने पर मानव बल की संख्या में वृद्धि की जायेगी. नियुक्त किये गये तकनीशियन प्रत्येक जिले में भेजे जायेंगे. इ-शिक्षा कोष सेल अगले माह से काम करने लगेगा. जिला शिक्षा कार्यालय पटना में भी इ-शिक्षा कोष सेल बनाया जा रहा है. इससे पहले केवल शिक्षा विभाग में इ-शिक्षा कोष सेल कार्य कर रहा था. अब इसे जिला शिक्षा कार्यालय तक विस्तार दिया जा रहा है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में बनाये जा रहे इस सेल से जिले के प्रत्येक स्कूल पर नजर रखी जायेगी.

शिक्षकों की उपस्थिति व शिकायतों पर होगी पैनी नजर

इ-शिक्षा कोष सेल के माध्यम से जिला स्तर पर ही शिक्षकों की उपस्थिति पर पैनी नजर रखी जायेगी. इसके अलावा इस पर जो भी शिकायतें आयेंगी, उसका जिला स्तर पर समाधान किया जायेगा. पहले शिक्षा विभाग में बने इ-शिक्षा कोष सेल में लोग ऑनलाइन शिकायत करते थे. जिसको विभाग में मिली शिकायतों को जिले में भेज देता था. अब संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी शिकायत को देखेंगे और संबंधित अधिकारी से उसे समाधान करने का प्रयास करेंगे. शिक्षकों की उपस्थिति पर खास नजर रखी जायेगी. इ-शिक्षा कोष सेल में शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक या सेवानिवृत्त कर्मचारी के अलावा विद्यार्थी, अभिभावक, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य अपनी शिकायत ऑनलाइन कर सकते हैं. अगर किसी स्कूल में किसी संसाधन की कमी है, तो स्कूल के प्रधान इस पर अपनी मांगें रख सकते हैं. किसी शिक्षक को वेतन से संबंधित शिकायत तो यह भी कर सकते हैं. किसी छात्र या अभिभावक को मध्याह्न भोजन, बेंच -डेस्क, पीने की पानी को लेकर शिकायत हो, तो वे भी इ-शिक्षा कोष सेल में ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >