बिहटा: शराब के नशे में धुत शिक्षक गिरफ्तार, स्कूल में कर रहा था हंगामा

शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक शिक्षक को बिहटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शराबी शिक्षक की पहचान सच्चिदानंद कुमार के रूप में हुई है.

पटना. शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक शिक्षक को बिहटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शराबी शिक्षक की पहचान सच्चिदानंद कुमार के रूप में हुई है.अमहरा यमुनापुर मध्य विद्यालय के वे शिक्षक हैं.

सूत्रों का कहना है कि सच्चिदानंद कुमार अक्सर स्कूल शराब के नशे में आया करते थे. सोमवार को उन्होंने शराब पीने केद हंगामा करने लगे. ग्रामीणों ने पहले उनको समझाने का प्रयास किया. लेकिन, वे शांत होने बदले हंगामा करने लगे.

इससे नाराज ग्रामीण और स्कूल के शिक्षकों ने इसकी सूचना प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी के कर दी. शिक्षा पदाधिकारी ने ततकाल इसकी सूचना पुलिस को कर दी, पुलिस ने इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी शिक्षक का मेडिकल जांच के लिए ले गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >