बीपीएससी : 71वें मेंस की ओएमआर शीट 31 से कर सकते हैं डाउनलोड

ओएमआर शीट को इमेल के माध्यम से भी एग्जाम कंट्रोलर (examcontroller@bpsc.gov.in) को मेल कर प्राप्त किया जा सकता है

संवाददाता, पटना

बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (मुख्य) के अभ्यर्थियों के लिए ओमआर शीट जारी करने की घोषणा की है. आयोग ने बताया कि अभ्यर्थी अपनी ओएमआर शीट (उत्तर पत्रक) को 31 अक्तूबर से 8 नवंबर तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bih.nic.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा ओएमआर शीट को इमेल के माध्यम से भी एग्जाम कंट्रोलर (examcontroller@bpsc.gov.in) को मेल कर प्राप्त किया जा सकता है. आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में अभ्यर्थियों को बताया कि समय सीमा के बाद ओएमआर शीट उपलब्ध नहीं होगी.

किसी भी त्रुटि या शिकायत के लिए अभ्यर्थी आयोग को सूचित कर सकते हैं. आयोग के सचिव ने अभ्यर्थियों को सलाह देते हुए कहा कि वे निर्धारित समय पर ओएमआर शीट डाउनलोड करें और किसी समस्या की स्थिति में तुरंत आयोग से संपर्क करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >