Doctor in Bihar: बिहार में मृत बच्चे का तीन दिनों तक डॉक्टर करते रहे इलाज, बदबू आने पर किया रेफर

Doctor in Bihar: परिजनों का कहना है कि इसके बाद जब वे लोग रेफर करनेवाले अस्पताल डॉक्टरों से पूछने गये, तो हाथापाई करने लगे. यही नहीं, गलत आरोप लगा कर अपने स्टाफ से कह कर बाहर निकालने लगे. मृत बच्चे का परिवार दीघा के बाटा में रहता है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के घंटों समझाने के बाद मामला शांत हुआ.

Doctor in Bihar: पटना. पटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्ताल पर मरीज के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है. परिजनों का आरोप है कि अस्ताल के डॉक्टर मृत बच्चे का इलाज करते रहे, जब शव से बदबू आने लगा तो उन लोगों ने आगे रेफर कर दिया. 10 माह के मृत बच्चे की मां अनिमा ने आरोप लगाया कि मेरे बच्चे की मौत के बाद भी उसे जिंदा बता कर पैसा लिया गया है. हद तो तब हो गयी, जब बच्चे के शव से बदबू आने लगी. इसके बाद उसे जिंदा बता कर दूसरी जगह ले जाने के लिए कहा गया. जब दूसरे अस्ताल में भर्ती कराने पहुंचे, तो वहां के डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे की मौत 48 घंटे पहले ही हो गयी.

गलती की है, तो सबके सामाने माफी मांगे बस, मुझे शांति मिलेगी

अस्पताल के बाहर बैठी मां अनिमा बार-बार यही कह रही थी कि अस्पताल प्रशासन ने जो गलती की है, बस माफी मांग ले. सबके सामने माफी मांग ले, इससे मेरे बच्चे और मुझे शांति मिल जायेगी. अनिमा ने कहा कि बुधवार को बच्चे को सांस लेने में समस्या हो रही थी, तो उसे अस्ताल में हमने भर्ती कराया. यहां आने के दो-तीन घंटे के बाद ही बच्चा मर चुका था, लेकिन तीन दिनों तक मरे हुए बच्चे का इस अस्ताल में डॉक्टरों ने इलाज किया. परिजन डॉक्टरों पर लापरवाही करने का भी आरोप लगा रहे है. हालांकि, उन्होंने आवेदन देने से मना कर दिया है. उनका कहना है कि अस्पताल हमसे माफी मांगे.

अस्पतालों के डॉक्टरों की डिग्री की जांच हो

अनिमा ने आगे कहा कि मेरी मांग यही है कि इस अस्पताल में कितने भी डॉक्टर के पास एमबीबीएस की डिग्री है, ये मुझे बताया जाये, क्योंकि इन लोगों ने जिस तरीके से मेरे बच्चे का इलाज किया है, उसे लेकर इनकी डिग्री पर भी मुझे शंका है. गांधी मैदान थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि 18 मार्च को बच्चे की मौत हुई थी. उनके परिवार का आरोप है कि बच्चे की मौत लापरवाही से हुई है. शनिवार को परिजनों ने अस्ताल मे हंगामा किया है. परिजन ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मांगने पर इनकार कर दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

Also Read: Bihar Politics: नीतीश कुमार का इफ्तार पार्टी आज, इन मुस्लित संगठनों ने किया बहिष्कार का एलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >