प्रताड़ित महिलाओं व बुजुर्गों की कानूनी लड़ाई लड़ने के लिये नहीं लेती हैं फीस. जानिये गोपालगंज की वकील निधि को...

अंतरजातीय विवाह होने के कारण समाज ने काफी ताने दिये

पटना: बिहार के गोपालगंज जिला कोर्ट की वकील कुमारी निधि आज के दौर में मिशाल पेश करती हैं. निधि प्रताड़ित महिलाओं का केस बिना कोई पैसा लिये ही लड़ती हैं. वहीं ऐसे बुजुर्ग जिन्हें उनके औलादों ने छोड़ दिया है उसके अधिकार की कानूनी लड़ाई भी निधि बिना कोई पैसा लिये ही करती हैं. महिला दिवस ऐसे महिलाओं को पुरस्कृत करने की जरूरत है. निधि बताती हैं कि बचपन से ही उनका सपना ऐसे क्षेत्र में काम करना था जिससे दबी -कुचली और प्रताड़ित महिलाओं की वो मदद कर सके.वो बताती हैं कि उन्होंने शिवसागर शर्मा से लव मैरिज किया जो दोनों परिवारों के रजामंदी से हुआ लेकिन अंतरजातीय विवाह होने के कारण समाज ने काफी ताने दिये. पति ने उनका साथ दिया और उन्हें वकालत करायी. जिसके बाद अब निधि बालिकाओं और महिलाओं में हर विपरीत परिस्थिति से लड़ने का साहस भरती है.और लोक अदालत और कानून जागरूकता कार्यक्रमों के जरिये उन्हें कानूनी सहायता दिलवाती हैं. महिलाओं के लिये जागरूकता मिशन गोपालगंज के अलावा सीवान और मोतिहारी तक चलता है. महिला दिवस पर निधि बताती हैं कि पहले काउंसलिंग के जरिये मामला सुलझाने की कोशिश रहती है ताकि बिना केस फाइल किये ही मामला सुलझ जाये.अभी तक 129 मामले इस तरह से सुलझाए गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Radheshyam Kushwaha

Published by: Prabhat Khabar

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >