भव्या पोर्टल पर 6281 चिकित्सकों का ही हुआ विवरण अपडेट

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के विभिन्न अस्पतालों में पदस्थापित और प्रतिनियुक्त चिकित्सकों की जानकारी अब मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के तहत भव्या पोर्टल पर शत-प्रतिशत अपलोड की जानी है.

संवाददाता, पटना स्वास्थ्य विभाग ने जिले के विभिन्न अस्पतालों में पदस्थापित और प्रतिनियुक्त चिकित्सकों की जानकारी अब मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के तहत भव्या पोर्टल पर शत-प्रतिशत अपलोड की जानी है. स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि जिले में कार्यरत चिकित्सकों की कुल संख्या काफी अधिक होने के बावजूद अब तक सिर्फ 6281 चिकित्सकों का विवरण ही भव्या पोर्टल पर अद्यतन किया गया है. विभाग को प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले से अपलोड किये गये विवरणों में भी कई खामियां पायी गयी हैं. इनमें चिकित्सकों की शैक्षणिक योग्यता, विशेषज्ञता जैसे महत्वपूर्ण विवरणों का अभाव है. इससे योजना के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों की अद्यतन जानकारी जरूरी मानी गयी है. इसी क्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक और जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी को संयुक्त रूप से यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है कि वे सुनिश्चित करें कि सभी चिकित्सकों का विवरण भव्या पोर्टल पर अपलोड किया जाये विभाग ने तीन दिनों के भीतर शैक्षणिक योग्यता, विशेषज्ञता सहित पूर्ण जानकारी विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन के रूप में भेजने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >