सड़क पर बेवजह घूमनेवालों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती

कोइलवर : लॉकडाउन के बावजूद इसका पालन नहीं करनेवाले पर पुलिस का डंडा चला. एसपी सुशील कुमार के निर्देश पर कोइलवर थाना क्षेत्र के सकडडी मोड़ पर वाहन चेकिंग लगाया गया, जिसमें बेवजह सड़क पर बाइक लेकर घूमनेवाले लोगों पर पुलिस सख्ती से पेश आयी. लॉकडाउन का पालन नहीं करनेवाले बाइक सवार लोगों पर कार्रवाई […]

कोइलवर : लॉकडाउन के बावजूद इसका पालन नहीं करनेवाले पर पुलिस का डंडा चला. एसपी सुशील कुमार के निर्देश पर कोइलवर थाना क्षेत्र के सकडडी मोड़ पर वाहन चेकिंग लगाया गया, जिसमें बेवजह सड़क पर बाइक लेकर घूमनेवाले लोगों पर पुलिस सख्ती से पेश आयी. लॉकडाउन का पालन नहीं करनेवाले बाइक सवार लोगों पर कार्रवाई करते हुए से जुर्माना वसूला गया. वहीं कई बाइक चालक को बाहर नहीं निकलने का नसीहत देते हुए बीच चौक पर उठक-बैठक करायी. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही बताया कि लॉकडाउन 2.0 के नियम की अनदेखी करनेवालों पर कार्रवाई की जायेगी. इधर चांदी थाना क्षेत्र के चांदी चौक पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया.इस दौरान बाइक सवार से जुर्माना भी वसूला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >