सरस्वती पूजा में कोचिंग एरिया, स्कूल व कॉलेजों के पास अभया ब्रिगेड की तैनाती

सरस्वती पूजा को लेकर कोचिंग एरिया, कॉलेजों व स्कूलों के आसपास कड़ी सुरक्षा रहेगी.

पटना . सरस्वती पूजा को लेकर कोचिंग एरिया, कॉलेजों व स्कूलों के आसपास कड़ी सुरक्षा रहेगी. साथ ही इन जगहों पर अभया ब्रिगेड की तैनाती होगी. अभया ब्रिगेड में तैनात महिला पुलिस पदाधिकारी लगातार उन इलाकों में लगातर गश्त कर मनचलों पर कार्रवाई करेंगे. साथ ही जहां भी सरस्वती मां की प्रतिमा स्थापित हो रही है, वहां के संचालक को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर सेंट्रल रेंज के आइजी जितेंद्र राणा ने पटना व नालंदा जिला के एसपी के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इस दौरान आइजी ने एसपी को हर पंडाल के समीप पुलिस बल की तैनाती कराने व सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखने व वीडियोग्राफी कराने को कहा है.

विसर्जन के दौरान डीजे के उपयोग पर प्रतिबंध :

विसर्जन के दौरान भी पुलिस बल की तैनाती रहेगी. विर्सजन जुलूस में अगर डीजे का उपयोग किया तो उसे जब्त करने का भी निर्देश आइजी ने दिया. आइजी ने दोनों जिलों के एसपी को स्पष्ट कर दिया है कि जिन पुलिस पदाधिकारियों की वे ड्यूटी लगायेंगे, उन्हें उनकी ड्यूटी के संबंध में विस्तार से ब्रीफिंग भी कर देंगे. मूर्तियों के विसर्जन का पूरा लेखा जोखा रखना होगा. जिला नियंत्रण कक्ष व आइट्रिपल सी में अलग से एक-एक पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जायेगी, जो हर पल की खबर रखेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR PRABHAT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >