Patna: तेजस्वी यादव की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग, निर्वाचन आयुक्त से मिले JDU नेता

Patna: जदयू ने निर्वाचन आयुक्त से मिलकर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव घोटाले का आरोप लगाते हुये विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने की मांग की है.

Patna: जदयू के एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को निर्वाचन आयुक्त से मिलकर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव पर वेतन और आय की घोषणा में घोटाले का आरोप लगाते हुये विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने की मांग की है. ज्ञापन में लोक प्रतिनिधित्व कानून-1951 की धारा 123(2) का जिक्र किया गया है. इस शिष्टमंडल में पार्टी संगठन के चुनाव अधिकारी और पूर्व सांसद अनिल प्रसाद हेगड़े, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार मौजूद रहे. उनके अलावा प्रदेश प्रवक्ता डॉ निहोरा प्रसाद यादव, हिमराज राम, अरविंद निषाद, डॉ भारती मेहता, परिमल कुमार, मनीष यादव और नवल शर्मा शामिल थे. शिष्टमंडल ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि उक्त मामले का अतिशीघ्र संज्ञान लिया जाये. इस पर शिष्टमंडल को चुनाव आयोग ने अवलोकन करने का आश्वासन दिया है.

दिया पूरा ब्यौरा

इस संबंध में विधान पार्षद नीरज कुमार ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त नई दिल्ली और निर्वाचन आयुक्त पटना को पत्र लिखकर पूरी जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि वर्ष 2020 के अपने चुनावी हलफनामे में तेजस्वी यादव ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल आय की राशि एक लाख 41 हजार 720 रुपए बताया गया है. वित्तीय वर्ष 2019-20 के संबंध में कुल आय की राशि 2 लाख 89 हजार 860 रुपए बताया गया है.

हलफनामा विरोधाभासी व विपरीत- नीरज कुमार

तेजस्वी प्रसाद यादव के चुनावी हलफनामे 2015 में वित्तीय वर्ष 2014-2015 की वास्तविक आय 5 लाख 8 हजार 19 रुपए थी. चुनावी हलफनामे 2020 के अनुसार वित्तीय वर्ष 2015-2016 की वास्तविक आय 39 लाख 80 हजार 490 रुपए, बताई गई है जो वित्तीय वर्ष 2014-2015 के मुकाबले आठ गुना अधिक है.

नीरज कुमार ने बताया है कि संबंधित चुनावी हलफनामे में कुल पंचवर्षीय आय (2015 से 2020) के रूप में 89 लाख 75 हज़ार 360 रुपए दर्शाया गया. इसी अवधि में दूसरे व्यक्तियों को कर्ज के रूप में 4 करोड़ 10 लाख रुपए की राशि देने का जिक्र किया गया है. यह स्पष्ट रूप से इनके द्वारा दर्शाए गए आय का विरोधाभासी व विपरीत है.

इसे भी पढ़ें: क्या बिहार में दिवाली से लेकर छठ तक बंद रहेंगे स्कूल! छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट

Bihar: दिवाली तक झारखंड, यूपी और बंगाल से आने वाले वाहनों की निगरानी बढ़ेगी, जानें वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >