डीएवी : नूतन अक्षर शब्द समारोह का हुआ आयोजन

बीएसइबी कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नूतन अक्षर आरंभ समारोह का आयोजन किया गया.

संवादादाता, पटना

बीएसइबी कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नूतन अक्षर आरंभ समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एलकेजी के बच्चों ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ ही हवन में भाग लेकर पहले शब्द के रूप में ओम लिखा. इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों ने भी उत्साह के साथ भाग लेते हुए सभी शिक्षकों की सराहना की. इस अवसर पर रवींद्रनाथ टैगोर जयंती भी मनायी गयी. मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें रवींद्र संगीत एकल गायन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता तथा पोर्ट्रेट प्रतियोगिता में भाग लेते हुए बच्चों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया. समारोह में विद्यालय के प्राचार्य एसी झा ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों के व्यक्तित्व विकास में मदद मिलती है. हमें उम्मीद है कि इस समारोह से छात्रों को नयी प्रेरणा मिलेगी और उत्साह बढ़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amber md

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >