डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने गुरुवार को डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है

पटना.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने गुरुवार को डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे वेबसाइट deledbihar.com के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 26 अगस्त से 27 सितंबर तक राज्य के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगा. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी. पहली पाली की परीक्षा नौ बजे से 11:30 बजे तक होगी. इसके लिए प्रवेश 8:30 बजे तक दिया जायेगा. वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से 4:30 बजे तक संचालित की जायेगी. इसके लिए प्रवेश 1:30 बजे तक होगा. इस टाइम टेबल के माध्यम से परीक्षा 26 अगस्त से 13 सितंबर तक ( 31 अगस्त एवं पांच सितंबर को छोड़कर) पटना, भोजपुर, भागलपुर, दरभंगा, गया जी, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मुंगेर व पूर्णिया जिले में निर्धारित कुल 19 परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जायेगी. इसके साथ ही 14 सितंबर से 27 सितंबर तक पटना, भागलपुर, दरभंगा, गया जी, मुजफ्फरपुर, सहरसा व मुंगेर में निर्धारित कुल 18 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जायेगी. इस दौरान पहली पाली की परीक्षा 12 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की जायेगी. इसके लिए प्रवेश 11:30 बजे तक दिया जायेगा. वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा 4:30 बजे से शाम सात बजे तक आयोजित की जायेगी. केंद्र के अंदर प्रवेश 4 बजे तक दिया जायेगा. परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले केंद्र के अंदर प्रवेश करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >