Cyber Crime: एक साल तक निवेश करने पर 4 गुना रिटर्न देने वाली कंपनी का भंडाफोड़, 1 करोड़ 16 लाख की ठगी करने वाला धराया

Cyber Crime: बिहार में साइबर क्राइम से जुड़े मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. लगातार सरकार की ओर से कई माध्यमों के जरिये लोगों को साइबर ठगों से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. लेकिन, इसके बावजूद कई लोग चकमा खा जा रहे हैं. ऐसे में मामला दरभंगा जिले से सामने आया है जहां साइबर अपराधियों की ओर से एक करोड़ 16 लाख की ठगी की गई. इस मामले में पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की गई है.

Cyber Crime: बिहार में साइबर अपराधियों की सक्रियता इन दिनों बढ़ी हुई है. लगातार साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं. इसी को देखते हुए सरकार की ओर से कई माध्यमों के जरिये लोगों से सावधान रहने और साइबर ठगों से बचकर रहने की सलाह दी जा रही है. ऐसे में मामला दरभंगा से सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने 1 करोड़ 16 लाख की ठगी की.

पहले बनाई फर्जी कंपनी

बता दें कि, दरभंगा साइबर थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और 1 करोड़ 16 लाख की ठगी करने वाले अपराधी को दबोच लिया. ठगी करने वाले अपराधी की पहचान नितेश झा के रूप में हुई है, जिसकी गिरफ्तारी पुलिस ने राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना इलाके से की है. पुलिस ने इस पूरे घटना को लेकर बताया कि, अपराधी नितेश झा और उसके साथी अजय कुमार की ओर से ‘वेलफेयर’ नाम की एक फर्जी कंपनी बनाई गई थी.   

क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर निवेश  

बताया गया कि, ‘वेलफेयर’ कंपनी के क्रिप्टोकरेंसी में सिर्फ एक साल तक निवेश करने पर नितेश और अजय लोगों को 4 गुना रिटर्न देने का झांसा दिया करते थे. इस कंपनी में मधुबनी, समस्तीपुर और दरभंगा जिले के सैकड़ों लोगों ने निवेश किया था. लेकिन, फिर जब जांच बैठाई गई तो कंपनी फर्जी निकली. पता चला कि, नितेश और अजय ने करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर के जरिये वसूल लिए हैं. काफी समय तक दोनों दोस्तों ने बहाना बनाया और उसके बाद कंपनी बंद कर फरार हो गए.

फरार नितेश झा की गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, साल 2023 में ही इस पूरे मामले का खुलासा हुआ था और शिकायत दर्ज कराई गई थी. इस मामले में अजय कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी थी. लेकिन, नितेश झा फरार चल रहा था, जिसके कारण उसकी तलाश पुलिस को थी. वहीं, अब जब नितेश के लोकेशन का पता पुलिस को चला तो, पटना के कंकड़बाग थाने से उसकी गिरफ्तारी की गई. फिलहाल, पुलिस इस मामले में अपराधियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Also Read: Bihar: घर बैठे-बैठे ऐप पर हाजिरी लगा देते थे मास्टर साहब, पासपोर्ट साइज फोटो से हो रहा था खेला!https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/munger/bihar-teacher-munger-teacher-caught-doing-fraud-in-online-attendance

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >