पटना में 12 साइबर ठग गिरफ्तार, तीन महीने में कर चुके थे करोड़ों की ठगी, जानिए लोगों को कैसे लगाते थे चुना

Cyber Crime: राजधानी पटना के साइबर थाने की पुलिस ने शनिवार को अंतरराज्यीय साइबर गिरोह द्वारा चलाये जा रहे कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. साइबर थाना की टीम ने वहां से 12 जालसाजों को गिरफ्तार किया है. जो तीन महीने में सैकड़ों लोगों को चुना लगा चुके थे.

Cyber Crime: राजधानी पटना के साइबर थाने की पुलिस ने शनिवार को रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के किराये के मकान से अंतरराज्यीय साइबर गिरोह द्वारा चलाये जा रहे कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. साइबर थाना की टीम ने वहां से 12 जालसाजों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में नवादा का सरगना गोल्डन उर्फ बादल, तेलंगाना के आठ और गुजरात के तीन जालसाज शामिल हैं. पुलिस ने मौके से 26 मोबाइल, 114 एटीएम कार्ड और 100 से अधिक खाता जब्त किये हैं.

सिटी एसपी पश्चिमी शरथ आरएस ने कहा कि गिरोह के अन्य शातिरों के बारे में पता लगाया जा रहा है. खातों की जांच की जा रही है. गोल्डन ने इन लोगों को 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह की सैलरी देकर ठगी के लिए रखा था. तेलंगाना और गुजरात के इन ठगों ने पुलिस को बताया कि लोन देने के नाम पर देश भर के लोगों से ठगी की जा रही थी. गिरफ्तार गोल्डन ने रामकृष्णा नगर में किराये का घर लेकर वहां कॉल सेंटर खोल दिया था. इसके बाद लोगों को लोन देने के नाम पर ठगी कर रहा था.

बीटेक करने के बाद नहीं मिली नौकरी तो सीखा ठगी का खेल

इस गिरोह का सरगना नवादा का गोल्डन कुमार उर्फ बादल है. बादल बीटेक कर चुका है. जिस कॉलेज से उसने बीटेक किया था, वहां से उसे न तो किसी कंपनी में प्लेसमेंट मिली और न ही कोई नौकरी. किसी तरह की छोटी-मोटी नौकरी मिली, लेकिन बाद में वह वापस गांव चला गया. गांव जाने के बाद वह साइबर ठगों के संपर्क में आ गया. इसके बाद उसने जामताड़ा जाकर 60 हजार खर्च किया और साइबर ठगी करना सीखा. गोल्डन के कई दोस्त और रिश्तेदार भी साइबर ठगी के इस धंधे में शामिल हैं. पुलिस को सभी का नाम पता मिल गया है, तलाश में छापेमारी चल रही है.

सोशल मीडिया के जरिये बनाते थे निशाना

पूछताछ में यह बात सामने आयी कि सभी शातिर कम ब्याज दर पर लोन देने का विज्ञापन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देते थे. जैसे ही कोई व्यक्ति उनसे संपर्क करता था, तो उसे झांसे में लेकर उनके साथ ठगी करते थे. तेलंगाना और गुजरात के लोगों को इसलिए रखा जाता था ताकि लोगों को यह महसूस हो कि बैंक का कोई वरीय पदाधिकारी बात कर रहा है. बोलने की शैली और टोन से लोगों को यह भरोसा दिलाते थे कि अभी मेरी यहां पोस्टिंग हुई है और आपको लोन का ऑफर दिया जा रहा है.

Also Read: विदेश में नौकरी का लालच देकर युवक को 25 लाख में बेचा, अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करों का जुड़ा है बिहार से तार!

तीन महीने में कर चुके थे करोड़ों की ठगी

मामले की जानकारी तब हुई जब लोन के नाम पर हुई ठगी में आये मोबाइल नंबरों को पुलिस ने ट्रैक करना शुरू किया. इसके बाद इस गिरोह के बारे में पता चला. यह गिरोह पटना में तीन महीने से एक्टिव था. तीन में महीने में गिरोह सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >