सीयूइटी यूजी के लिए 30 जनवरी तक आवेदन, परीक्षा 11 से 31 मई तक

देशभर के 47 केंद्रीय विश्वविद्यालयों व 300 से अधिक कॉलेजों में स्रातक में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूइटी यूजी 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गयी.

एनटीए ने जारी किया सीयूइटी यूजी के लिए आवेदन तिथि संवाददाता, पटना: देशभर के 47 केंद्रीय विश्वविद्यालयों व 300 से अधिक कॉलेजों में स्रातक में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूइटी यूजी 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गयी. रजिस्ट्रेशन वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाकर कर 30 जनवरी तक कर सकते हैं. आवेदन शुल्क का भुगतान 31 जनवरी रात तक कर सकते हैं. वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधारने की सुविधा दो से चार फरवरी तक उपलब्ध रहेगी. परीक्षा शहर की जानकारी, एडमिट कार्ड डाउनलोड और आंसर-की से जुड़ी तिथियां एनटीए की वेबसाइट पर बाद में घोषित होंगी. सीयूइटी यूजी 2026 का आयोजन 11 से 31 मई के बीच संभावित है. केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भागीदार संस्थानों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूइटी यूजी 306 भारतीय और 15 विदेशी सहित 321 शहरों में आयोजित होगा. एनटीए ने कहा कि विषय के चयन के लिए आप विभिन्न विश्वविद्यालय, जहां एडमिशन लेना चाहते हैं, वहां की योग्यता भी देख सकते हैं. तीन विषय के लिए आवेदन शुल्क एक हजार रुपये: आवेदन शुल्क सामान्य के लिए एक हजार तीन विषयों के लिए देने होंगे. तीन से अधिक विषयों के चयन पर अतिरिक्त 400 रुपये देने होंगे. वहीं, ओबीसी, इडब्ल्यूएस को 900 रुपये तीन विषयों के लिए उसके बाद हर विषय के लिए 375 रुपये देने होंगे. एससी, एसटी वर्ग को 800 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे. तीन से अधिक विषयों के चयन पर प्रत्येक विषय 350 रुपये अतिरिक्त देने होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DURGESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >