पटना: सीएसएमटी एक्सप्रेस से महिला का 17 हजार नकद और अन्य सामान चोरी, केस दर्ज

पटना जंक्शन पर मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस में महिला यात्री का पर्स चोरी, 17 हजार नकद और जरूरी दस्तावेज गायब। रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Patna Crime News : पटना पश्चिम बंगाल के वर्धमान की रहने वाली महिला यात्री नाजुक सिंह का पर्स बदमाशों ने मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस से गायब कर दिया. पर्स में करीब 17 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य सामान थे. यह घटना उस समय घटित हुई जब ट्रेन पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रुकी हुई थी. नाजुक सिंह पति निशांत कुमार सिंह व अन्य परिजनों के साथ मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस से इलाज कराने जा रही थी. इस दौरान उन्हें नींद लग गयी. ट्रेन जब पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची तो नींद खुलने पर उनका पर्स गायब था. इसके बाद ट्रेन खुल गयी और वह कोई कंपलेन नहीं कर पायी. जब ट्रेन छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पहुंची तो उन्होंने वहां के जीआरपी में पर्स के गायब होने की जानकारी दी. उनका आवेदन पटना जंक्शन जीआरपी पहुंचा और फिर केस दर्ज कर रेल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितीश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >