सीआरपीएफ जवान की तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में मौत

ड्यूटी ज्वॉइन करने जा रहे सीआरपीएफ जवान की सोमवार को तेलंगाना के भद्राचलम सड़क में कुत्तागुरम के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.

सीआरपीएफ जवान की तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में मौत

खुसरूपुर. ड्यूटी ज्वॉइन करने जा रहे सीआरपीएफ जवान की सोमवार को तेलंगाना के भद्राचलम सड़क में कुत्तागुरम के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के जगमालबीघा निवासी रामाकांत शर्मा के पुत्र कन्हैया कुमार(32 वर्ष) के रूप में हुई. स्वजनों के अनुसार कन्हैया रविवार को छूटी बीता कर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए घर से निकले थे. घर से निकले 24 घंटे भी नहीं बीता कि जवान की मौत की दुखद खबर आ गयी. जवान सीआरपीएफ के 212 बटालियन भद्राचलम में कार्यरत था. मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है. कन्हैया की मौत की खबर से पूरा गांव गमगीन है. सीआरपीएफ की एक टुकड़ी पार्थिव शरीर को लेकर मंगलवार की देर शाम तक जगमालबीघा पहुंचेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >