Bihar News गोपालगंज में अपराधियों ने सीएसपी केंद्र के संचालक से गनपॉइंट पर लूट लिए 80 हजार रुपये

गोपालगंज में संचालक से अपराधियों ने गनपॉइंट पर 80 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए. यह घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजापट्टी स्थित फिनो बैंक के सीएसपी केंद्र की है. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है.

गोविंद

गोपालगंज.अपराधियों ने गोपालगंज में संचालक से गनपॉइंट पर 80 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए. यह घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजापट्टी स्थित फिनो बैंक के सीएसपी केंद्र की है. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. लूट की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी है.

बताया जाता है कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सबली गांव निवासी सनेश प्रसाद के पुत्र रोमन कुमार वर्ष 2019 से राजापट्टी के पास फिनो बैक का सीएसपी चला रहे हैं. आज वे अपने सीएसपी पर बैठे थे तभी ग्राहक बनकर पहले एक बदमाश सीएसपी में प्रवेश किया. इसके बाद दो और लोग प्रवेश कर गए. फिर तीनों पिस्टल निकाल कर कनपटी पर सटा दिया और मेरे काउंटर के रखरे 80 हजार रुपये लूट लिए. साथ ही धमकी दिया कि शोर मचाने पर गोली मार देंगे.

लूट कर भाग रहे अपराधी को पकड़ने के लिए जब शोर मचाया गया तो उन लोगों ने दो राउंड फायरिंग कर फरार हो गए. अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वहीं इस घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर बदमाशों के शिनाख्त करने में लगी है. लेकिन, अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >