कैंपस : 13 सितंबर तक डमी प्रवेशपत्र में कर सकते हैं त्रुटि सुधार

विद्यार्थी अपनी यूजर आइडी एवं पासवर्ड का इस्तेमाल कर वेबसाइट से डमी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में कक्षा छह (सत्र 2025-26) में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का डमी प्रवेश पत्र जारी कर दिया है. डमी प्रवेश पत्र वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर सात से 13 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा. विद्यार्थी अपनी यूजर आइडी एवं पासवर्ड का इस्तेमाल कर वेबसाइट से डमी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. अगर डमी प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की जन्म तिथि, लिंग, जाति कोटि एवं फोटो आदि में त्रुटि है, तो वे सात से 13 सितंबर के बीच वेबसाइट पर जाकर सुधार करा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >