India Lockdown Day 15 Wrap : सोशल डिस्टेन्सिंग की अनदेखी से बढ़े कोरोना पॉजिटिव मरीज : सुशील मोदी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लॉकडाउन के 15 दिन बाद भी कोरोना के नये मरीजों की संख्या में वृद्धि से जाहिर है कि सामाजिक दूरी बरतने के निर्देश का पालन करने में कई स्तरों पर चूक हो रही है.

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लॉकडाउन के 15 दिन बाद भी कोरोना के नये मरीजों की संख्या में वृद्धि से जाहिर है कि सामाजिक दूरी बरतने के निर्देश का पालन करने में कई स्तरों पर चूक हो रही है. ऐसे में सरकार ने कुछ इलाकों को हॉटस्पाॅट घोषित कर जिले की सीमा सील करने और लॉकडाउन के पालन में सख्ती करने का आदेश दिया है.

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि धर्म गुरुओं को भी अपील करनी चाहिए कि अभी सफाई रखना, सामाजिक दूरी बनाना, डॉक्टरों की राय मानना और स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान करना ही सबसे बड़ा ईमान है.

Also Read: लॉकडाउन : जहां-तहां फंसे लोगों की मदद में जुटा ‘बिहार फाउंडेशन’, दिल्ली समेत कई शहरों में बनाये गये राहत केंद्र

अपने एक अन्य ट्वीट में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट से निपटने के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने के लिए पीएम केयर कोष बनाने और सांसद निधि को स्थगित रखने जैसे बड़े फैसले करने के बाद वर्ष 2020-24 के लिए 15 हजार करोड़ की Covid-19 इमरजेंसी रिस्पांस हेल्थ सिस्टम की घोषणा कर दी. इसके तहत कोरोना स्पेशियलिटी अस्पताल, आइसोलेशन वार्ड, ICU, वेंटिलेशन, मास्क और अन्य उपकरणों की खरीद के साथ स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्तियां की जायेगी.

सुशील मोदी ने कहा कि पहले चरण के लिए सरकार ने धनराशि भी जारी कर दी है. बिहार जैसे राज्यों को इसका सर्वाधिक लाभ मिलेगा. उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना वायरस के 12 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामलों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 51 हो गयी है, जबकि इससे संक्रमित मुंगेर के एक व्यक्ति की 21 मार्च को मौत हो गयी थी.

Also Read: Lockdown : BJP MP का तहसीलदार को पीटना शर्मनाक : मायावती, शराब की होम डिलीवरी करनेवाला सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी गिरफ्तार

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि सीवान में कोरोना संक्रमण के जो नये मामले प्रकाश में आये हैं उनमें पूर्व में ओमान से आये संक्रमित व्यक्ति के परिवार के नौ सदस्य हैं. इनमें सात महिलाएं (उम्र 26, 18, 12, 29, 50, 12 और 20 साल) और दो पुरुष (उम्र 30 और 10 साल) शामिल हैं. गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवास की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी. वहीं, बिहार में कोविड-19 संक्रमित 15 मरीज अबतक ठीक भी हो चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >