Coronavirus in Bihar, Updates : बिहार में कोरोना से अब तक छह की मौत, पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 696 हुई

बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. वहीं इस बीच राज्य में कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गयी है. इसके साथ ही प्रदेश में मृतकों की कुल संख्या छह हो चुकी है. मृतक दिल्ली से बिहार आया था, जिसे लौटने के बाद क्वारंटाइन किया गया था. रविवार को राज्य में ताजा जानकारी के अनुसार आज कुल 85 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है, जिससे राज्य में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 696 हो गयी है. वहीं पटना और किशनगंज में संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ने लगा है. दोनों जगहों से मामलों में इजाफा फिर से लगातार हो रहा है. इधर, पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने की संख्या भी बढ़ रही है. राज्य के विभिन्न अस्पतालों से संक्रमित होने वाले अब तक 318 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं. बिहार में 54 फीसदी संक्रमित मरीज ठीक हो कर घर लौट चुके है. इस महामारी का प्रसार राज्‍य के 37 जिलों तक हो चुका है. केवल एक जिला ही इसकी जद से दूर हैं.

मुख्य बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajat kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >