Coronavirus Bihar Latest News Update : पटना के दो निजी अस्पतालों में खुलेगा कोविड-19 वार्ड

Coronavirus Bihar Latest News Update पटना : पटना जिला प्रशासन ने दो निजी अस्पतालों को कोविड-19 वार्ड खोलने की अनुमति दे दी है. पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने रविवार की रात्रि में दो निजी अस्पतालों रुबन अस्पताल और पारस अस्पताल में 25-25 बिस्तरों का कोरोना वार्ड खोलने का निर्देश दिया. जिला प्रशासन को कई अन्य अस्पतालों का भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसकी समीक्षा और जांच कर अनुमति प्रदान की जा रही है.

Coronavirus Bihar Latest News Update पटना : पटना जिला प्रशासन ने दो निजी अस्पतालों को कोविड-19 वार्ड खोलने की अनुमति दे दी है. पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने रविवार की रात्रि में दो निजी अस्पतालों रुबन अस्पताल और पारस अस्पताल में 25-25 बिस्तरों का कोरोना वार्ड खोलने का निर्देश दिया. जिला प्रशासन को कई अन्य अस्पतालों का भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसकी समीक्षा और जांच कर अनुमति प्रदान की जा रही है.

सूत्रों ने बताया कि इन दोनों अस्पतालों में एक-दो दिनों के भीतर कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज शुरू कर दिया जायेगा. उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 3657 मामले अकेले पटना में अब तक प्रकाश में आ चुके हैं तथा इस रोग से 32 लोगों की मौत हो चुकी है. पटना शहर में मात्र दो नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा एम्स कोविड समर्पित सरकारी अस्पताल हैं.

बिहार में कोरोना वायरस से अब तक 187 लोगों की मौत

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान आठ और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या सोमवार को बढ़कर 187 पहुंच गयी. इस महामारी के मामलों की संख्या 27,455 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी चंपारण में दो तथा बेगूसराय, भोजपुर, पूर्णिया, शेखपुरा, सिवान एवं वैशाली जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर 187 हो गयी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जिन 187 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से पटना में 28, भागलपुर में 16, गया में 13, दरभंगा में 10, पूर्वी चंपारण में 09, बेगूसराय एवं मुजफ्फरपुर में 08, नालंदा, समस्तीपुर, सारण एवं सीवान में 07-07, रोहतास में 06, भोजपुर, खगड़िया, मुंगेर, पश्चिम चंपारण एवं वैशाली में 05-05, जहानाबाद एवं नवादा में 04-04, कैमूर, किशनगंज, पूर्णिया एवं सीतामढी में 03-03, अररिया, औरंगाबाद, कटिहार एवं मधुबनी में 02-02 तथा अरवल, बांका, गोपालगंज, जमुई, मधेपुरा, सहरसा, शेखपुरा एवं शिवहर जिले में 01-01 मरीज की मौत हुई है.

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >