बिहार में कोरोना विस्फोट, पटना में 235 समेत सूबे में 749 नये कोरोना संक्रमित मिले, भागलपुर व अररिया में एक-एक मौत से आंकड़ा पहुंचा 100

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार को 749 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 13274 हो गयी है. वहीं, पिछले 24 घंटे में अररिया और भागलपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही कोविड-19 से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर 100 हो गयी है.

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार को 749 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 13274 हो गयी है. वहीं, पिछले 24 घंटे में अररिया और भागलपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही कोविड-19 से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर 100 हो गयी है.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार को पटना में 235, बेगूसराय में 67, गोपालगंज में 61, भागलपुर में 50, नवादा में 36, मुंगेर में 24, पूर्णिया में 22, सिवान में 20, जहानाबाद में 18, मधुबनी में 17, मुजफ्फरपुर में 17, गया में 15, बक्सर में 14, खगड़िया में 14, मधेपुरा में 13, सुपौल में 13, अरवल में 12, लखीसराय में 10, अररिया में 08, दरभंगा में 08, पूर्वी चंपारण में 08, किशनगंज में 08, शेखपुरा में 08, औरंगाबाद में 07, रोहतास में 07, जमुई में 06, कैमूर में 6, बांका में 05, सहरसा में 05, नालंदा में 03, वैशाली में 03, भोजपुर में 02, समस्तीपुर में 02, शिवहर में 02, पश्चिम चंपारण में 01 मामले सामने आये.

साथ ही उत्तर प्रदेश के देवरिया और झारखंड का एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है. दोनों लोगों का सैंपल जांच के लिए पटना से लिया गया था. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों के चेन का पता लगाया जा रहा है.

कोविड-19 संक्रमण से अब तक 100 मरीजों की मौत हो चुकी है. कोविड-19 से अब तक पटना में 12, दरभंगा में 07, समस्तीपुर और भागलपुर में 06-06, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्वी चंपारण, रोहतास और सारण में 05-05, बेगूसराय में 04, गया, भोजपुर, खगड़िया, नवादा, सीतामढ़ी और वैशाली में 03-03, अररिया, कैमूर, मधुबनी, किशनगंज, पश्चिम चंपारण और सिवान में 02-02, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर और शिवहर में 01-01 मौत हो चुकी है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी अपडेट के मुताबिक, शाम चार बजे तक बिहार में सक्रिय मरीजों की संख्या 3632 बतायी गयी है. जबकि, बिहार में अब तक कुल 9541 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. यानी, बिहार में ठीक होनेवालों का प्रतिशत 71.88 हो गया है. बिहार में अब तक कुल 275554 सैंपलों की जांच की जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >