बिहटा में पावर ग्रिड से चोरी किया गया तांबे का तार बरामद, एक आरोपित गिरफ्तार

बिहटा थाना पुलिस ने पावर ग्रिड परिसर से चोरी किए गए तांबे के तार के साथ एक युवक को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का तार बरामद कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Patna Theft: बिहटा थाना पुलिस ने पावर ग्रिड परिसर से चोरी किए गए तांबे के तार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद तांबे के तार को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान विष्णुपुर निवासी अभिषेक कुमार, पिता विजय चौधरी के रूप में हुई है.

गश्ती के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक

पुलिस के अनुसार विष्णुपुर स्थित पावर ग्रिड परिसर से तांबे का तार चोरी होने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई थी. इसी दौरान गश्ती दल की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी. पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किया गया तांबे का तार बरामद हुआ.

मौके पर ही किया गया गिरफ्तार

तांबे का तार बरामद होने के बाद पुलिस ने युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसे थाना लाया गया. बरामद सामग्री को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

आरोपित के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी की इस घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है.

चोरी की घटनाओं पर नजर

थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है. संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Monu Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >