सीएम ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना में 2100 किमी सड़कों का निर्माण

राज्य में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना (एमएमजीएसयूवाइ) में अब तक 445 सड़कों का निर्माण हो चुका है.

संवाददाता, पटना राज्य में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना (एमएमजीएसयूवाइ) में अब तक 445 सड़कों का निर्माण हो चुका है. उनकी कुल लंबाई 2148.425 किमी है. इसके अलावा 2944.259 किमी लंबाई में 824 सड़कों के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. इसका मकसद ग्रामीण इलाकों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाना है. इससे ग्रामीणों को रोजी-रोजगार के लिए आवागमन में मदद मिलेगी. साथ ही गांवों की आर्थिक प्रगति भी होगी. एमएमजीएसयूवाइ के तहत सबसे अधिक सड़कें मधुबनी, समस्तीपुर दरभंगा, पश्चिम चंपारण और गया जिलों में बनी हैं. इस योजना के कार्यान्वयन से स्थानीय स्तर पर रोजगार के बड़ी संख्या में अवसर उत्पन्न हुये हैं. कृषि उत्पादों को बड़ा बाजार मिला है. आसान पहुंच से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नकदी प्रवाह बढ़ा है और ग्रामीण परिवारों की आय पर सीधा असर पड़ा है. नयी सड़कों ने किसानों को अपनी फसलें अब समय पर बाजारों तक पहुंचाने का रास्ता दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >