कांग्रेस की पलायन रोकी, नौकरी दो यात्रा पहुंची बाढ़ा

patna news: अथमलगोला. कांग्रेस युवा नेता कन्हैया कुमार द्वारा बिहार में की जा रही पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा के 24वें दिन यात्रा बाढ़ पहुंची.

अथमलगोला. कांग्रेस युवा नेता कन्हैया कुमार द्वारा बिहार में की जा रही पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा के 24वें दिन यात्रा बाढ़ पहुंची. हालांकि यात्रा में कन्हैया कुमार नहीं पहुंचे, लेकिन एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव यात्रा में मौजूद रहे. बाढ़ के अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज के मुख्य गेट पर सत्येंद्र बहादुर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में पंजा छाप का झंडा लिये वर्तमान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सत्येंद्र बहादुर जिंदाबाद और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाये. उसके बाद बाढ़ अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज के मुख्य गेट से अथमलगोला के नीरपुर तक पैदल यात्रा में शामिल हुए. वहां पहुंचकर सत्येंद्र बहादुर और एनएसयूआइ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव व यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास मीडिया से रूबरू हुए. सूरज यादव ने बताया कि आज यात्रा का 24 वां दिन है. इतने दिनों में यात्रा के दौरान अनुभव और वर्तमान सरकार के खिलाफ प्रतिक्रिया देखने को मिली. बिहार से युवा रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार की सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है जिसके चलते यहां के छात्र आत्महत्या करने पर विवश हो जा रहे हैं. इसके साथ ही न तो चिकित्सा की अच्छी व्यवस्था है और न ही अस्पताल में दवाइयां हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर पलायन रोको जैसे मुद्दे को उठायेंगे. अगर इस मुद्दे को वो नहीं मानते हैं तो विधानसभा का घेराव किया जायेगा. कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बाढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सत्येंद्र बहादुर ने यात्रा का स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >