Video: पटना में भारी बारिश के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन, नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटा, देखिए वीडियो

Congress Protest: पटना की सड़क पर आज कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है. भारी बारिश के बीच वोट चोरी और अडाणी को 1 रुपए प्रति वर्ष की दर पर 1050 एकड़ जमीन देने के मुद्दे पर सवाल उठाए. इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका.

Congress Protest: पटना की सड़कों पर कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन आज हो रहा है. भारी बारिश के बीच पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. दरअसल, पार्टी के नेता आज मुख्यमंत्री आवास को घेरने निकले थे. लेकिन, पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर राजापुल के पास कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गई.

नेता और कार्यकर्ताओं को घसीट कर ले गई पुलिस

दरअसल, कांग्रेस द्वारा वोट चोरी और अडाणी को 1 रुपए प्रति वर्ष की दर पर 1050 एकड़ जमीन और 10 लाख पेड़ देने का विरोध जताया गया. सदाकत आश्रम से बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे. प्रदर्शन के दौरान देखा गया कि पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पहले उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं माने तो उन्हें पुलिस घसीट कर ले जाते हुए भी दिखी.

Also Read: CM Nitish Gift: सीएम नीतीश ने वाल्मीकिनगर को दिया 1100 करोड़ का तोहफा, अब लव कुश पार्क में लोग कर सकेंगे फन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >