कांग्रेस लेकर आयी ‘माई- बहन मान’ योजना

बिहार की राजनीति में महिलाओं को साधने की दिशा में कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है. प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने बुधवार को ‘माई बहिन मान’ योजना की औपचारिक घोषणा की.

महागठबंधन की सरकार बनने पर हर जरूरतमंद महिला को प्रतिमाह 2500 की सम्मान राशि दी जायेगी संवाददाता, पटना बिहार की राजनीति में महिलाओं को साधने की दिशा में कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है. प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने बुधवार को ‘माई बहिन मान’ योजना की औपचारिक घोषणा की. इस योजना के तहत कांग्रेस ने वादा किया है कि यदि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो हर जरूरतमंद महिला को हर महीने 2500 की सम्मान राशि दी जायेगी.पटना के सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित विशेष समारोह में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने संयुक्त रूप से इस अभियान की शुरुआत की. इस मौके पर योजना का पोस्टर भी जारी किया गया. अलका लांबा ने कहा कि यह योजना न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनायेगी, बल्कि उनकी सामाजिक भागीदारी को भी मजबूती देगी. उन्होंने बताया कि राज्यभर में कांग्रेस की ओर से गारंटी फॉर्म भरवाये जायेंगे. योजना से जुड़ने के लिए 8800023525 नंबर पर मिस्ड कॉल कर महिलाएं पंजीकरण करा सकती हैं. उन्होंने दावा किया कि बिहार की करीब 5.36 करोड़ महिलाओं तक इस योजना को पहुंचाने के लिए कांग्रेस एक बड़े अभियान की शुरुआत कर रही है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह योजना सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि कांग्रेस की चुनावी गारंटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >