सक्षमता परीक्षा तृतीय का आयोजन 10 से नहीं, मई के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सक्षमता परीक्षा तृतीय का आयोजन 10 मई से नहीं होगा. समिति ने इसकी जानकारी दे दी है.

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सक्षमता परीक्षा तृतीय का आयोजन 10 मई से नहीं होगा. समिति ने इसकी जानकारी दे दी है. समिति ने कहा है कि सक्षमता परीक्षा तृतीय का आयोजन 10 से 15 मई तक किया जाना था, लेकिन अपरिहार्य कारणवश परीक्षा 10 मई से आयोजित नहीं की जायेगी. सक्षमता परीक्षा तृतीय में शामिल होने के लिए कुल 30 हजार 221 शिक्षक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. समिति ने कहा है कि परीक्षा मई माह के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है. परीक्षा से संबंधित सूचना परीक्षा की तिथि से एक सप्ताह पहले जारी कर दी जायेगी. बोर्ड की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि सक्षमता परीक्षा तीन का आयोजन सीबीटी के माध्यम से किया जायेगा. परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की होगी. सामान्य प्रशासन की नियमावली के अनुरूप सक्षमता परीक्षा का न्यूनतम उत्तीर्णांक कोटिवार अलग-अलग होगा. इसमें सामान्य कोटि का उत्तीर्णांक 40 प्रतिशत है. वहीं पिछड़ा वर्ग का उत्तीर्णांक 36.5 प्रतिशत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >