A.N College Patna : एनएन कॉलेज के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम सम्राट चौधरी ने किया. इस दौरान एएन कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रत्ना अमृत ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष कॉलेज से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं. उन्होंने एएन कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा देने, कॉलेज परिसर से थाना हटाने तथा कॉलेज की जमीन वापस दिलाने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया.
अनुग्रह ज्योति शोध पत्रिका का विमोचन
इस अवसर पर कॉलेज की शोध पत्रिका ‘अनुग्रह ज्योति’ का भी विमोचन किया गया. कार्यक्रम में मंत्री अशोक चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग उपस्थित थे.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार बिहारवासियों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश कर रही है. एएन कॉलेज पटना की पहचान है और राज्य सरकार इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाने की दिशा में पहल करेगी.
एनएन कॉलेज की जमीन वापस दिलायी जाएगी
उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर का शैक्षणिक वातावरण लगातार बेहतर हुआ है और अब वहां थाना संचालित करने की आवश्यकता नहीं है. मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले 10 दिनों के भीतर कॉलेज परिसर से थाना को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया जाएगा. साथ ही भवन निर्माण विभाग से बातचीत कर वाटर बोर्ड के पास स्थित कॉलेज की करीब 20 डिसमिल जमीन भी संस्थान को वापस दिलाई जाएगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों के बीच अधिक समय बिताने और शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूती देने की दिशा में कार्य करना चाहिए. इसके लिए शिक्षकों को प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था पर भी सरकार विचार करेगी.
इसे भी पढ़ें पटना: अब कॉलेजों में रात 8 बजे तक पढ़ाई, एएन कॉलेज से होगी शुरुआत,
