कॉलेज जा रही छात्रा छेड़खानी, विरोध पर मारपीट

कॉलेज जा रही छात्रा के साथ एक युवक ने अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़खानी की. इ

मनेर. नगर परिषद क्षेत्र के एक मुहल्ले में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ एक युवक ने अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़खानी की. इसका विरोध व शिकायत करने पर छात्रा के घर पर पहुंचकर युवक और उसके घरवालों ने मारपीट की. छात्रा व उसके परिजनों ने थाना में पहुंच पुलिस से शिकायत की. छात्रा ने आरोप लगाया है कि हर रोज वह घर से कॉलेज के लिए जाती है. इस दौरान उसके मुहल्ले का युवक रवि कुमार रास्ते में अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़खानी करता है. इससे परेशान होकर वह अपने घर के सभी सदस्यों को जानकारी दी. इसके बाद छात्रा के घरवालों ने युवक के घर वालों उक्त मामले की शिकायत की, लेकिन युवक रवि अपने माता-पिता सहित अन्य लोग साथ उसके घर पर पहुंचकर गाली गलौज करते हुए झगड़ा व मारपीट करते हुए गंभीर अंजाम की धमकी दी है. इस कारण उसका कॉलेज आना जाना बंद हो गया है. इस संबंध में एडिशनल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >