मुजफ्फरपुर-किशनगंज में लगेगी सीमेंट फैक्ट्री, हाजीपुर में बनेगा फूड प्रोसेसिंग सेंटर, सीएम बोले- अब युवा बिहार नहीं छोड़ेंगे

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट फैक्ट्रियों को मंजूरी दी गई है. इसके साथ ही कई परियोजनाओं को भी स्वीकृति मिली है. सीएम सम्राट ने X पर लिखा कि अब रोजगार के लिए युवाओं को घर छोड़ने की जरूरत नहीं है.

Samrat Choudhary: बिहार में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिली है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. इस बैठक में मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट फैक्ट्रियों को मंजूरी दी गई है. इन दोनों जगहों पर डालमिया और अंबुजा जैसी बड़ी कंपनियां अपनी यूनिट स्थापित करेंगी. वहीं हाजीपुर में फूड प्रोसेसिंग का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. सरकार का कहना है कि इससे राज्य में उद्योगों का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

16 परियोजनाओं को मिली स्टेज-1 मंजूरी

सरकार ने इस बैठक में कुल 16 नई परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस दिया है. इसके साथ ही 4 बड़ी परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी भी मिल गई है. इससे बिहार में निवेश का माहौल और मजबूत होने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम बिहार के औद्योगिक भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इससे राज्य में विकास की गति तेज होगी.

सीमांचल के युवाओं को मिलेगा रोजगार

किशनगंज जैसे सीमांचल क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री लगने से स्थानीय युवाओं को बड़ा फायदा होगा. सरकार का दावा है कि अब लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा. उद्योग खुद उनके क्षेत्र में आ रहे हैं.

सीएम बोले- बिहार बदल रहा है

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बिहार में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि ‘विकसित बिहार और समृद्ध बिहार’ का सपना अब तेजी से पूरा हो रहा है. सीमांचल के युवाओं को अब रोजगार के लिए घर छोड़ने की जरूरत नहीं है. उद्योग खुद उनके द्वार तक आ रहे हैं.

वासंती दुर्गा मंदिर में पहुंचे CM

इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी स्थित श्री श्री वासंती दुर्गा मंदिर पहुंचे. उन्होंने यहां पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा की आरती की. उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्य की सुख, शांति और विकास के लिए प्रार्थना की है. उन्होंने ‘जय मां भवानी” का नारा भी लगाया.

Also Read: ‘शिक्षक इंसान हैं या मशीन…?’ डबल ड्यूटी पर भड़के बिहार के MLC, बोले- ACS खुद कर के दिखाएं जनगणना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >