CM सम्राट ने अफसरों को दिया 30 दिन का टारगेट, बोले- वृद्धा पेंशन और राशन कार्ड आवेदकों को जल्द लाभ दिलाएं

Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को सहयोग कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कई फरियादियों की शिकायतें सुनी. साथ ही अफसरों को 30 दिनों का टारगेट भी दिया. सीएम सम्राट ने फरियादियों को भी खास राहत दी. साथ ही वृद्धा पेंशन और राशन कार्ड आवेदकों के लिए आदेश दिया.

Samrat Chaudhary: सीएम सम्राट चौधरी आज राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान 137 फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिकारी समय के साथ समस्याओं का समाधान करते रहें. ताकि लोगों को राहत मिल सके. जिस तरह से सहयोग कार्यक्रम में शिकायतों का समाधान समय से हो रहा है, उससे लोगों का विश्वास बढ़ा है और इसे बनाए रखना है. किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान

कार्यक्रम में राज्य भर से आए आवदेकों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी-अपनी समस्यायें रखीं. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, शिक्षा विभाग, गृह विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला के जिलाधिकारी और विभाग को निर्देश दिया.

इन लोगों को पटना आने की जरूरत नहीं

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना हमारा दायित्व है, सहयोग कार्यक्रम इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में आवेदन करने वाले जिन लोगों की समस्याओं का समाधान हो गया है उन्हें पटना आने की जरूरत नहीं है. जिनकी समस्यायें जटिल हैं और उसका समाधान जिला स्तर पर नहीं हो रहा है, वैसे आवेदक राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में समाधान के लिए पटना आएं.

क्या है सरकार का उद्देश्य?

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य हर एक नागरिक की शिकायतों का पारदर्शी, निष्पक्ष और समय से समाधान सुनिश्चित करना है. सहयोग शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है, जिनकी समस्याएं जटिल हैं और उसका समाधान नहीं हो रहा है उनके लिए राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है.

30 दिनों का दिया गया टारगेट

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वृद्धा पेंशन और राशन कार्ड के योग्य आवेदकों को जल्द उसका लाभ दिलाएं कोई भी पात्र व्यक्ति तकनीकी कारणों से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि हमलोगों का उद्देश्य है कि सहयोग शिविर के माध्यम से लोगों को 30 दिन के अंदर उनकी समस्याओं का समाधान मिले. सभी अधिकारी और कर्मी पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा के अंदर जनता की समस्याओं का समाधान करें.

Also Read: बिहार में बाढ़ के बीच सरकार पर भड़के लालू प्रसाद, कहा- भीख नहीं, बिहार को क्रेडिट में पैसा दें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >