CM Nitish: “जिसका कोई नहीं, उसके नीतीश कुमार”, लालटेन से बिजली युग तक पहुंचाने का दावा

CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को प्रदेशवासियों को फ्री बिजली की सौगात दी. अब बिहार में 125 यूनिट घरेलू बिजली फ्री मिलने वाली है. इससे आम लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है. जदयू नेता संजय झा ने इसको लेकर सीएम की तारीफ की है. पढे़ं पूरी खबर…

CM Nitish: राज्य के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी. जुलाई महीने के बिजली बिल में ही 125 यूनिट तक खर्च के लिए उपभोक्ताओं को कोई पैसा नहीं देना होगा. सीएम नीतीश ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल के जरिए बिहार की जनता को यह सौगात दी. 

“बिहार को लालटेन युग से बिजली युग तक पहुंचाया”

इसके बाद जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि सीएम नीतीश ने बिहार को लालटेन युग से बिजली युग तक पहुंचाया है. राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है. इससे पहले मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये किया. 

“जिसका कोई नहीं उसके नीतीश कुमार हैं”

सीएम नीतीश की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं की पार्टी है. हमारे कार्यकर्ता पार्टी के हर टास्क को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करते हैं. उन्होंने कहा कि हमलोग पूरी तरह संकल्पित हैं कि एक भी सही मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं छूटे और एक भी फर्जी मतदाता का नाम नहीं जुड़े. 125 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही कहा है कि जिसका कोई नहीं उसके नीतीश कुमार हैं. उनका यह निर्णय कई मायनों में मील का पत्थर का साबित होगा.

ALSO READ: बीमार ससुर के प्राइवेट पार्ट को ईंट से कूचा, बहू ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >