CM Nitish: पंजाब-हरियाणा जैसी होगी मिथिला में खेती, 8678 करोड़ की लागत से बदलेगी 2 जिलों की तस्वीर

CM Nitish: बिहार सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले मिथिला को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने पश्चिमी कोसी नहर के विस्तारीकरण, मरम्मत और आधुनिकीकरण के लिए 8678.29 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. इससे इन इलाकों के लोगों को खेती में आसानी होगी.

CM Nitish: मिथिला क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. नीतीश सरकार ने पश्चिमी कोसी नहर के विस्तारीकरण, मरम्मत और आधुनिकीकरण की एक महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दे दी है. यह परियोजना 8678.29 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएगी. इस फैसले पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस परियोजना से दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिले की खेती को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा.

क्या-क्या होगा इस परियोजना में?

संजय झा ने बताया कि परियोजना के तहत करीब 741 किलोमीटर लंबी नहरों को पक्की (सीमेंट-कंक्रीट से लाइनिंग) किया जाएगा. इससे सालभर रबी और खरीफ सीजन में नहरों के आखिरी छोर तक पानी पहुंचाया जा सकेगा. यह परियोजना 2.91 लाख हेक्टेयर जमीन में सिंचाई की सुविधा देगी. इससे इलाके में खेती की तस्वीर बदल जाएगी.

सड़क और पुल भी बनेंगे

इस परियोजना के तहर नहर के एक किनारे पर 338 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी. इससे गांवों में आवाजाही आसान होगी. इसके अलावा परियोजना के तहत 260 नए पुल बनाये जायेंगे और 407 की मरम्मत की जाएगी. 558 नए रेगुलेटर बनाये जायेंगे और 218 की मरम्मत की जाएगी. 158 नए क्रॉस ड्रेनेज स्ट्रक्चर बनाये जायेंगे और 127 की मरम्मत की जाएगी. ये सभी निर्माण काम सिर्फ सिंचाई नहीं, बल्कि बाढ़ प्रबंधन में भी मदद करेंगे.

किसे होगा लाभ?

इस परियोजना से दरभंगा जिले के 16 प्रखंड और मधुबनी जिले के 20 प्रखंड के लगभग 24 लाख लोगों को लाभ मिलेगा. इन इलाकों में गांव-गांव तक नहर का पानी पहुंचेगा जो अब तक सूखा झेलते थे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पुरानी नहरें हो रहीं हैं जिंदा

संजय झा ने बताया कि यह परियोजना कई सालों से अधूरी पड़ी थी. पहले जो नहरें बनी थीं वे समय के साथ बेकार हो गई थीं. जब उन्हें जल संसाधन मंत्री की जिम्मेदारी मिली तो उन्होंने इन नहरों के पुनर्जीवन की योजना बनाई. 2020 में इसके लिए 735 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर जारी किया गया और कुछ गांवों में पहली बार नहर का पानी पहुंचा.

इसे भी पढ़ें: महागठबंधन में कितने CM उम्मीदवार, पप्पू यादव के बयान से मचा घमासान, लालू-तेजस्वी को नहीं आएगा पसंद

केंद्र सरकार से भी सहयोग

संजय झा ने बताया कि नवंबर 2024 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब मिथिला दौरे पर आई थीं, तब उन्हें इस परियोजना की पूरी जानकारी दी गई थी. बाद में उन्होंने केंद्रीय बजट में इस परियोजना के लिए वित्तीय मदद का ऐलान किया. संजय झा ने कहा कि अब जब इस योजना को राज्य सरकार की मंजूरी मिल चुकी है तो अगले 4 सालों में मिथिला की खेती में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >