सीएम ने किया निरीक्षण, पटना जंक्शन से जुड़ेगा मल्टी लेवल पार्किंग और मल्टी माडल हब, जल्द दौड़ेंगी डबल डेकर पर गाड़ियां

सीएम ने किया निरीक्षण, पटना जंक्शन से जुड़ेगा मल्टी लेवल पार्किंग और मल्टी माडल हब, जल्द दौड़ेंगी डबल डेकर पर गाड़ियां

संवाददाता,पटना मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना जंक्शन के निकट बन रहे भूमिगत पैदल यात्री मार्ग (सब-वे) का निरीक्षण किया. यह भूमिगत पैदल यात्री मार्ग पटना जंक्शन के पास से शुरू होकर जीपीओ के निकट मल्टी लेवल पार्किंग तक बनाया गया है. इस दौरान उन्होंने ट्रैवेलेटर, एस्केलेटर आदि का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं तथा कनेक्टिविटी के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने भूमिगत पैदल यात्री मार्ग के बचे हुये काम को जल्द पूर्ण कर इसकी शुरुआत कराने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि इसके शुरू होने से पटना जंक्शन और इसके आसपास के इलाकों में भीड़ कम होगी और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा. राज्य सरकार द्वारा जीपीओ गोलंबर के नजदीक मल्टीलेवल हब को पटना जंक्शन से जोड़ने हेतु भूमिगत पैदल यात्री मार्ग (सब-वे) का निर्माण कराया जा रहा है. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पटना जंक्शन एरिया में यातायात व्यवस्था को विकसित करना है. पटना जीपीओ गोलंबर के समीप मल्टीलेवल हब का निर्माण किया जा रहा है. यह यातायात के विभिन्न स्त्रोतों को जोड़ने वाला एक प्रमुख केंद्र होगा. दो मंजिला होगा मल्टी माडल हब 440 मीटर लंबा यह सब-वे पटना जंक्शन से बुद्ध स्मृति पार्क के पास निर्मित मल्टी-लेवल पार्किंग के माध्यम से जी 2 मल्टी मॉडल हब को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. दूसरी ओर, 27 हजार 356 वर्ग मीटर में फैले मल्टी मॉडल हब में दो मंजिलें ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, कैब और निजी वाहनों की पार्किंग के लिए आरक्षित होंगी. ग्राउंड फ्लोर सिटी बसों की पार्किंग के लिए है. डबल डेकर के बचे काम को पूर्ण करा आवागमन शुरू करायें मुख्यमंत्री ने अशोक राजपथ पहुंचकर निर्माणाधीन डबल डेकर पुल का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने डबल डेकर पुल के ऊपरी और निचली दोनों पुलों का गाड़ी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से एनआइटी मोड़ तक बन रहे इस डबल डेकर फ्लाई ओवर का काम लगभग पूरा हो चुका है. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस डबल डेकर फ्लाईओवर के बचे हुए कामों को जल्द पूरा कर इसकी शुरुआत करायें. इसकी शुरुआत होने से पटना यूनिवर्सिटी जानेवाले छात्र-छात्राओं को आवागमन में सुविधा होगी. साथ ही अशोक राजपथ के इलाके में रहनेवाले लोगों का आवागमन सुलभ होगा और गाड़ियों के अनावश्यक शोर से भी राहत मिलेगी. कारगिल चौक से साइंस कालेज तक जायेगा उपरी पुल डबल डेकर फ्लाईओवर की कुल लंबाई 2.2 किमी है, जिसमें ऊपर का पुल 2.2 किमी लंबा है और नीचे का पुल 1.7 किमी लंबा है. फ्लाईओवर के ऊपर का पुल कारगिल चौक से शुरू हो रहा है और साइंस कॉलेज के पास समाप्त हो रहा है. बीएन कालेज से पटना कालेज तक जायेगी नीचे वाला पुल, पीएमसीएच के मल्टी लेवल पार्किंग से होगा कनेक्ट वहीं नीचे का पुल बीएन कॉलेज से शुरू हो रहा है जो पटना कॉलेज तक जा रहा है. इस पुल की लंबाई 1.7 किमी है. इस डबल डेकर फ्लाईओवर को बीच में पीएमसीएच आने-जाने वालों के लिए कृष्णा घाट के पास कनेक्टिविटी दी गयी है. इसे पीएमसीएच के मल्टी लेवल पार्किंग से भी जोड़ने की योजना है. यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है. यह रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, पटना नगर निगम के नगर आयुक्त अनिमेश पराशर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >