बिहार में खुलेंगी बंद पड़ी चीनी मिलें, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया ऐलान

Bihar Sugar Mill: बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों और नई चीनी मिलों को खोला जाएगा. इसके साथ ही राज्य में गन्ना उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जाएगा. उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने सोमवार को गन्ना औद्योगिक सेमिनार के दौरान यह ऐलान किया.

Bihar Sugar Mill: बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को जल्द ही चालू किया जाएगा. पटना में सोमवार को गन्ना औद्योगिक सेमिनार का आयोजन किया गया था. इसमें उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल भी पहुंचे थे. मीडिया से बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा, बिहार में गन्ना उत्पादन की बहुत ज्यादा संभावना है. जब चीनी मिल बंद हुए तब लोगों ने गन्ना उपज की ओर ध्यान देना बंद कर दिया. जबकि गन्ना का उत्पादन आसान और अच्छा है.

गन्ना उत्पादन से किसानों को फायदा

उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि गन्ने की खेती करने से किसानों को काफी फायदा होता है. इसमें खर्च भी कम आता है और खाद-पानी भी कम लगता है. आने वाले समय में गन्ना उद्योग आधारित चीनी मिल, इथेनॉल की फैक्ट्री समेत गन्ना पर आधारित प्लांट लगाए जायेंगे. इस तरह से नई मिलों के साथ-साथ पंद पड़ी चीनी मिलें भी खोली जायेंगी.

निवेशकों के लिए भी मंत्री ने किया ऐलान

दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि गन्ना उद्योग लगाने वाले जो, निवेशक हैं उनको भी प्रोत्साहन मिलेगा. चीनी मिलों को खेलने के लिए गन्ना उत्पादन जरूरी है. ऐसा ना हो कि चीनी मिलें खोलें और गन्ना उन्हें मिले ही नहीं. इसलिए गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रेरित कर रहे हैं. नए तकनीक से बिहार में गन्ना की खेती की जाएगी.

निशांत कुमार के जेडीयू ज्वाइन करने पर क्या कहा?

जानकारी के मुताबिक, पूरे देश के बड़े-बड़े वैज्ञानिक, कृषि से संबंधित एक्सपर्ट, कृषि यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, किसान और चीनी मिल के मालिकों का दो दिनों का सेमिनार रखा गया है. इसमें मुख्य रूप से गन्ना उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा. मंत्री दिलीप जायसवाल ने निशांत कुमार के जेडीयू ज्वाइन करने पर भी रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा, उनका बहुत ही स्वागत है. जेडीयू के नेता और समर्थक लगातार चाह रहे थे कि निशांत कुमार की एंट्री राजनीति में हो. निशांत जी आए हैं. वे बहुत ही सौम्य और पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं.

Also Read: बिहार के 21 जिलों में येलो अलर्ट, तेज आंधी-बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >