नाले की सफाई कर करें जल निकासी : रामकृपाल

patna news: दानापुर. पूर्व सांसद रामकृपाल यादव रविवार को कोथावां के दर्जनों मुहल्लों व वार्ड 40 के शिवाजी नगर में जलजमाव का जायजा लिया.

दानापुर. पूर्व सांसद रामकृपाल यादव रविवार को कोथावां के दर्जनों मुहल्लों व वार्ड 40 के शिवाजी नगर में जलजमाव का जायजा लिया. इनके साथ नप के इओ पंकज कुमार, भाजपा नेता भाई सनोज यादव समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. पिछले दो सप्ताह से कोथवां के विभिन्न मोहल्ले के लोग जल जमाव से त्रस्त होकर पूर्व सांसद के आवास पर मिले और उन्हें अपने क्षेत्र में जल जमाव की स्थिति को देखने का आग्रह किया था. जल निकासी के लिए कोथवां मेन रोड से मुख्य नाले का निर्माण कार्य बुडको ने अधूरा छोड़ दिया है. जिससे जल निकासी नहीं हो पा रही है. श्री यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि मुख्य नाले को अतिक्रमणमुक्त कर सफाई कर जल निकासी शुरू करें. प्रदेश भाजपा नेता भाई सनोज यादव ने बताया कि परिषद क्षेत्र में जल जमाव से नारकीय स्थिति बन गयी है. उन्होंने नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा से जनता को जल जमाव में निजात दिलाने और दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. इनके साथ भाजपा नेता अजीत यादव, पार्षद राजेश शर्मा, प्रभारी अमरजीत चौहान, सुबोध यादव, बब्लू कुमार, टुनटुन सिंह रहे.

जलनिकासी नहीं होने से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं महादलित

दानापुर. सड़क चौड़ीकरण से विस्थापित शिवाला मोड़ के महादलित परिवारों पिछले दो माह से नारकीय जीवन जीने को विवश हैं. बारिश से झोंपड़ियों में घुटने भर पानी जमा है. चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है. मंदिर में लोग शरण लिये हुए हैं. महादलितों ने बताया कि सड़क चौड़ीकारण को लेकर शिवाला मोड़ महादलितों के 52 परिवार विस्थापित हो गये थे. जो शिवाला मोड़ स्थित मंदिर के पास परती जमीन पर झोंपड़ी बना कर जीवन बसर कर रहे हैं. आज तक सरकार द्वारा मुआवजा नहीं दिया गया और न ही जमीन मुहैया करायी गयी. पद्मश्री सुधा वर्गीज रविवार को जल जमाव में रह रहे शिवाला मोड़ के महादलितों का जायजा लेते हुए बताया कि इसको लेकर डीएम, एसडीओ, सीओ व बीडीओ से शिकायत करने के बाद भी कोई उचित पहल नहीं की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >