पटना में सदाकत आश्रम के बाहर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, चले लाठी-डंडे, पुलिस ने संभाला मोर्चा

पटना में नीट पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हुई. दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर माहौल शांत कराया.

Patna News: NEET पेपर लीक मामले को लेकर राजनीतिक घमासान के बीच राजधानी पटना स्थित सदाकत आश्रम (कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय) के बाहर बुधवार को बड़ा हंगामा हुआ. भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई.

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने संभाला मोर्चा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झड़प के शुरुआती दौर में पुलिस मौके पर मौजूद रही, लेकिन तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया. हालांकि, स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और माहौल को शांत कराया. घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई.


नुकसान और अफरा-तफरी

अचानक हुए पथराव और लाठीचार्ज में दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए. घटना के बाद सदाकत आश्रम के बाहर सड़क पर लाठी-डंडे और पत्थर बिखरे दिखे, वहीं वहां खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए. घटना के काफी देर बाद तक दोनों दलों के समर्थक मौके पर डटे रहे और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे.


पुलिस की कार्रवाई

हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों गुटों को अलग कर स्थिति पर काबू पाया. एएसपी (लॉ एंड ऑर्डर-2) कोमल मीणा ने बताया कि दोनों दलों के आमने-सामने आने से कुछ समय के लिए कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई थी, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया. क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है.

जांच और आरोप-प्रत्यारोप

पुलिस प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि प्रदर्शन के लिए नियमानुसार अनुमति ली गई थी या नहीं. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस घटना को लेकर आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं; भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता पहले से ही लाठी-डंडों और पत्थरों से लैस थे और उन्होंने ही झड़प की शुरुआत की थी.

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की कुछ तस्वीरें-


Also Read: NEET पेपर लीक : पटना में गाड़ियों पर चढ़कर प्रदर्शन करते रहे छात्र, नीचे पुलिस समझाने की कोशिश करती रही


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >