Chirag Paswan: चिराग के जीजा अरुण भारती का हुआ प्रमोशन, मिली नई जिम्मेदारी

Chirag Paswan: मोदी सरकार में मंत्री और लोजपा (आर) के मुखिया चिराग पासवान ने बिहार चुनाव के मद्देनजर राज्य में संगठन को मजबूत बनाने के लिए 9 प्रभारियों की नियुक्ति की है. उन्होंने जमुई सांसद जीजा अरुण भारती को संगठन और चुनाव का प्रभारी बनाया है.

Chirag Paswan: चिराग पासवान बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. संगठन को मजबूत करने के लिए चिराग पासवान की पार्टी ने 9 प्रभारियों को नियुक्त किया है. इसमें सांसद अरुण भारती का भी नाम शामिल है. चिराग ने अपने जीजा को संगठन और चुनाव का प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है. यह जानकारी लोजपा(आर) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने दी. उन्होंने बताया कि पार्टी के मुखिया चिराग पासवान के निर्देश पर अरुण भारती की नियुक्ति की गई है.

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

जमुई सांसद अरुण भारती को आगामी चुनाव के मद्देनजर संगठन और चुनाव का प्रभारी बनाया गया है. खगड़िया सांसद राजेश वर्मा को चुनाव सह प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह को संगठन का सह प्रभारी बनाया गया है. धीरेंद्र कुमार मुन्ना जो पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं उन्हें मीडिया प्रभारी बनाया गया है. वहीं, राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह और अभिषेक सिंह को संगठन समन्वयक, परशुराम पासवान और वेद प्रकाश पांडे को कार्यक्रम समन्वयक और मोहम्मद सलीम साहिल को समन्वयक कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है.

झारखंड विधानसभा चुनाव में भी मिली थी जिम्मेदारी

इससे पहले अरुण भारती को झारखंड में पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था. राज्य की एक मात्र चतरा सीट पर लोजपा (आर) उतरी और जीत हासिल की. बिहार में चार सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद अब लोजपा (आर) बिहार के मिशन 2025 में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: Patna के 575 स्कूलों को मिलेगा पीएम श्री का दर्जा, जानें अन्य स्कूलों से कैसा होगा अलग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >