स्कूली बच्चों को भूकंप के खतरे और बचाव के तरीके से कराया अवगत

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के अंतर्गत पीएमश्री उच्च माध्यमिक विद्यालय मनेर पटना में भूकंप से खतरे व उसके बचाव विषय पर जानकारी दी गयी

संवाददाता, पटना

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के अंतर्गत पीएमश्री उच्च माध्यमिक विद्यालय मनेर पटना में भूकंप से खतरे व उसके बचाव विषय पर जानकारी दी गयी. इस विद्यालय के शिक्षक डॉक्टर विल्फ्रेड हेनरी को राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से नवाजा गया है. बड़े ही रोचक ढंग से बच्चों व शिक्षकों के बीच भूकंप के कारण, भूकंप से होने वाले खतरे व बचाव के विषय में जानकारी प्रदान की. उन्होंने बताया की भूकंप एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है जिसकी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती और इसके आने पर चंद ही मिनटों में भयंकर जान माल की क्षति हो जाती है. इससे बचाव के लिए बच्चों के बीच मॉक ड्रिल कराया. मॉक ड्रिल में उन्होंने झुको ढको और पकड़ो मंत्र को बताया. उन्होंने बताया कि यदि हम बेंच कुर्सी के नीचे छिप जाते हैं तो हमारी जान बच सकती है. इसके अलावा यदि हम विद्यालय में कुर्सी से, बच्चे अपने बैग से, अपने दोनों हाथों से अपने सर को ढक कर भी अपनी जान को बचा सकते हैं. इस रोचक कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व प्राचार्य डॉ राम रतन प्रसाद भी मौजूद थे. विल्फ्रेड हेनरी के प्रेजेंटेशन को विद्यार्थियों, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं प्राचार्य ने खूब सराहा. विद्यालय के प्राचार्य डॉ राम रतन प्रसाद ने डॉक्टर विल्फ्रेड हेनरी फोकल शिक्षक की प्रशंसा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >