Chhath Puja: नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी ने लिया घाटों का जायजा, सीएम बोले- सब अच्छा होगा

Chhath Puja: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के छठ घाटों का निरीक्षण कर सफाई और सौंदर्यीकरण के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे.

Chhath Puja: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना में गंगा घाटों का निरीक्षण किया. दोनों ने प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा, “आप लोग चिंता मत कीजिए सब अच्छा होगा. प्रशासन की ओर से अच्छी तैयारी की जा रही है. यही देखने के लिए हम लोग आए हैं.”

दिशा-निर्देर्श दिए

बता दें कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बेहद नजदीक है. पटना स्थति गंगा घाट पर इस दौरान लाखों लोग पर्व मनाने आते हैं. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीएम ने तैयारियों की समीक्षा की. सीएम नीतीश कुमार ने आज जल मार्ग से पटना सिटी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया साथ ही गंगा घाटों को सुरक्षित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी को विशेष दिशा-निर्देश दिए. नीतीश कुमार के साथ बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी थे.

सम्राट चौधरी ने X पर किया पोस्ट

सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में लिखा, “लोक आस्था का महान पर्व छठ आ रहा है. छठ व्रतियों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए पटना के छठ घाटों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सफाई और सौन्दर्यीकरण के कार्य का निरीक्षण किया. पूरे प्रदेश में छठ घाटों के दुरुस्तीकरण और सौंदर्यीकरण का काम जारी है.

इसे भी पढ़ें: जेल में कुख्यात छोटुआ और लव ने रची थी रविंद्र की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Bihar Weather: दाना तूफान का कल भी दिखेगा असर, बारिश के आसार, तापमान में आयी बड़ी गिरावट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >