45 जगहों पर पार्किंग की सुविधा, 5000 से अधिक जवान रहेंगे तैनात, जानें पटना में छठ की कैसी है तैयारी

Chhath Puja 2024: बिहार के सभी जिलों में छठ घाटों की तैयारी लगभग पूरी हो गई है. पटना जिले में 550 घाटों और 63 तालाबों पर अर्घ्य दिया जाएगा. शहर के अंदर दानापुर से दीदारगंज तक 102 घाटों को छठ पूजा के लिए तैयार कर लिया गया है.

Chhath Puja 2024: बिहार के सभी जिलों में छठ घाटों की तैयारी लगभग पूरी हो गई है. पटना जिले में 550 घाटों और 63 तालाबों पर अर्घ्य दिया जाएगा. शहर के अंदर दानापुर से दीदारगंज तक 102 घाटों को छठ पूजा के लिए तैयार कर लिया गया है. बता दें कि फायर ब्रिगेड की 52 गाड़ियां पटना के घाटों पर तैनात रहेगी. 7 और 8 नवंबर को पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. पटना के अलावा गया शहर में भी 26 घाट तैयार हैं. मुजफ्फरपुर में घाटों पर मेडिकल कैंप से लेकर कंट्रोल रूम तक की सुविधा उपलब्ध है.

शहर में 45 जगह पार्किंग की सुविधा

पटना में गंगा घाटों के अलावा 45 पार्कों में भी छठ पूजा करने की व्यवस्था रखी गई है. पूरे शहर में 45 जगह गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाई गई है. मिली जानकारी के अनुसार, इस साल बांस घाट से कलेक्ट्रेट घाट को जोड़ा गया है. गंगा किनारे से 100 मीटर पैदल चलकर छठव्रती कलेक्ट्रेट घाट तक पहुंचेंगे. कई सालों के बाद कलेक्ट्रेट, महेंद्रू घाट से बांस घाट एक साथ जुड़ा है. हर घाट पर चेंजिंग रूम, शौचालय, पानी का नल, मेडिकल कैंप, शेड की सुविधाएं उपलब्ध हैं.

5000 हजार से अधिक जवानों की होगी तैनाती

पटना में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 1000 मजिस्ट्रेट के साथ 5000 से अधिक जवानों की तैनात किया गया है. NDRF की 8 टीम (200 सदस्य), SDRF की 14 टीम (56 सदस्य), 333 गोताखोर, 306 नाव-नाविक के साथ सिविल डिफेंस के 168 वॉलंटियर्स भी तैनात रहेंगे. रिवर पेट्रोलिंग भी होती रहेगी. नावों के अवैध परिचालन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: शारदा सिन्हा के इन गीतों के बिना अधूरी है छठ पूजा, जिन्हें सुनकर मन हो जाता है भाव विभोर

छठ घाटों पर मेडिकल टीम भी रहेगी तैनात

छठ घाटों पर मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी. छह बड़े घाटों पर दो बेड के अस्थायी अस्पताल बनाए जाएंगे. इनमें पाटीपुल घाट, 93 नंबर घाट, कलेक्ट्रेट घाट, लॉ कालेज घाट, गायघाट और पाटीपुल के पास निर्मित कंट्रोल रूम शामिल है. इसके अलावा हर तीन-चार घाट के लिए मेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी.

मेडिकल टीम में डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ और नर्स रहेंगे. अस्थायी अस्पताल में भी एंबुलेंस की व्यवस्था रखी गई है. ताकि जरूरत पड़ने पर किसी को अस्पताल भेजा जा सके. साथ ही अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >